{"_id":"6922064ba0bf2ccbea0bcfb4","slug":"a-rat-had-cut-the-wire-leaving-60-villages-in-darkness-for-the-night-deoria-news-c-208-1-deo1010-168551-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चूहे ने काट दिया था तार, अंधेरे में बीती 60 गांवों की रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चूहे ने काट दिया था तार, अंधेरे में बीती 60 गांवों की रात
Sun, 23 Nov 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
सोहनपुर। विद्युत उपकेंद्र बनकटिया फीडर में शुक्रवार की शाम चूहे ने तार काट दिया, जिससे फाल्ट हो गया। इसके चलते करीब 22 घंटे तक 60 गांवों की आपूर्ति बंद रही। शनिवार की शाम आपूर्ति शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
शुक्रवार की शाम करीब सात बजे अचानक फीडर में फाल्ट आ गया। इस वजह से सोहनपुर, जैतपुरा, कड़गरा, ससना, नोनार पांडेय, बभनौली, रघुनाथपुर, अकटही बाजार, गोरिया बभनौली आदि गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पूरी रात बिजली नहीं रहने से इनवर्टर की बैटरी भी डाउन हो गई। मोबाइल चार्जिंग व पानी की किल्लत हो गई। पीड़िया व्रत रखने वाली लड़कियों को भोर में पानी के लिए परेशान होना पड़ा।
जेई अवधेश प्रसाद ने बताया कि फीडर के अंदर चूहा और छिपकली मरकर चिपक गए थे। चूहे ने तार काटा होगा जिसकी वजह से फाल्ट हुआ होगा। इस फाल्ट के चलते चूहे व छिपकली मरकर चिपक गए थे। विशेषज्ञ बुलाकर दिन भर काम कराया गया। शाम सवा पांच बजे आपूर्ति शुरू करा दी गई थी।