{"_id":"5f43f4eb8ebc3e3cbf200333","slug":"a-prisoner-died-in-jail-deoria-news-gkp3629224179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से जिला जेल के कैदी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से जिला जेल के कैदी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमारी से जिला जेल के कैदी की मौत
हत्या के मामले में जेल में काट रहा था सजा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। हत्या के जुर्म में सजा काट रहे एक कैदी की रविवार की रात जिला जेल में ही मौत हो गई। जिला जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया तो यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिवारवाले पहुंचे। घरवाले पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर गांव चले गए।
कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के पटनी गांव का रहने वाला बृजेश मणि (57) गांव में ही कुछ साल पहले हुए एक हत्या में आरोपी था। वह जेल में बंद था। बाद में वह जमानत पर रिहा होकर घर गया था। इस मामले में उसे कोर्ट से सजा मिल गई। इसके बाद जनवरी महीने से जेल में सजा काट रहा था। बताया जा रहा है कि अक्सर उसकी तबीयत खराब रहती थी। जिला जेल के चिकित्सक से कहता तो वह गंभीरता से नहीं ले रहे थे। रविवार को उसे सीने में शिकायत होने लगी। जिला जेल के चिकित्सक ने देखा, लेकिन तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। रात में उसकी जिला जेल में ही मौत हो गई। जिला जेल प्रशासन के लोगों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचवाया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवारवालों को सूचना दी गई। सूचना के बाद परिवारवाले सोमवार को यहां पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवारवालों को सौंप दिया। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि मृत कैदी बृजेश मणि का पोस्टमार्टम कराकर शव परिवारवालों को सौंप दिया गया। वहीं, जेल अधीक्षक केपी त्रिपाठी ने बताया कि कैदी की तबीयत कई दिनों से खराब थी। जेल के चिकित्सक उसका उपचार कर रहे थे। रविवार की रात उसकी मौत हो गई।