फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A pistol was brandished during a fight at Mahuani intersection, leading to chaos.

Deoria News: महुआनी चौराहे पर मारपीट में पिस्टल लहराई, अफरातफरी

Mon, 13 Oct 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 13 Oct 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
A pistol was brandished during a fight at Mahuani intersection, leading to chaos.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरियारपुर। महुआनी चौराहे पर शनिवार की देर शाम दो लोगों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष लाइसेंसी पिस्टल निकालकर लहराने लगा। इससे अफरातफरी मच गई। हालांकि, पुलिस ने पिस्टल लहराने की घटना से इन्कार किया है। पुलिस ने देर रात दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। खबर लिखे जाने तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी।
बताया जाता है कि महुआनी चौराहे पर किसी बात पर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान एक पक्ष का शख्स लाइसेंसी पिस्टल निकाल कर लहराने लगा। पकड़ी गांव के कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसे समझाने की कोशिश की, मगर स्थिति बिगड़ते देख उन्होंने पिस्टल छीन ली। इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और चौराहे पर दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे पर आए दिन कुछ बाहरी युवक जमावड़ा लगाकर विवाद करते हैं। इससे व्यापारियों और राहगीरों में भय का माहौल बना रहता है। पुलिस ने फिलहाल शांति-व्यवस्थाके लिए क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष त्रिवेंद्र कुमार मौर्या ने बताया कि शराब पीने के दौरान दो पक्षों में कहासुनी हुई थी। पिस्टल लहराने की बात निराधार है । दोनों पक्ष थाने पर आए हैं। सुलह-समझौते की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed