{"_id":"693c5d25e64ab51071094d4e","slug":"a-mason-returning-home-was-robbed-of-his-bike-and-mobile-phone-deoria-news-c-208-1-deo1009-169919-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: घर लौट रहे राजमिस्त्री से बाइक और मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: घर लौट रहे राजमिस्त्री से बाइक और मोबाइल लूटा
Fri, 12 Dec 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
एकौना। राप्ती नदी के किनारे तिघरा मराछी बांध पर बुधवार की रात बदमाशों ने एक राजमिस्त्री से उसकी बाइक और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित बड़हलगंज से काम कर अपने घर लौट रहा था। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। पीड़ित के अनुसार बदमाश चेहरा ढंके हुए थे।
गोरखपुर जिले के झगहा थाना क्षेत्र के रानापार गांव निवासी राहुल विश्वकर्मा बड़हलगंल में राजमिस्त्री का काम करते हैं। वह बुधवार की देर शाम बाइक से घर लौट रहे थे। राप्ती नदी का पुल पार करने के बाद रात करीब 10 बजे वह तिघरा मराछी बांध होते हुए अपने घर जा रहे थे।
रास्ते में तीन युवकों ने उन्हे रोक लिया। वह कुछ समझ पाते कि बदमाशों ने उनकी पिटाई कर बाइक और मोबाइल लूट लिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ हरिराम यादव ने घटनास्थल की जांच की। सीओ ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। संवाद