{"_id":"6622e789b69413596e07db04","slug":"a-man-body-found-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-123749-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तीन दिन से लापता अधेड़ का पुलिस चौकी के पाास मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तीन दिन से लापता अधेड़ का पुलिस चौकी के पाास मिला शव
Sat, 20 Apr 2024 03:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 20 Apr 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार.....
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। तीन दिन से लापता अधेड़ का शव शुक्रवार की सुबह पुलिस चौकी के पास जर्जर भवन में औंधे मुंह मिला। शव मिलने की सूचना पर पहुंचे बड़े बेटे ने शव की शिनाख्त अपने पिता के रूप में की। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लार नगर के पिपरा वार्ड निवासी कामेश्वर सिंह (58) घर पर ही रहकर खेती-बारी का कार्य करते थे। तीन दिन पूर्व घर से बाजार जाने की बात कहकर निकले थे। लेकिन घर नहीं पहुंचे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच पुलिस चौकी के पास पश्चिम दिशा में एक जर्जर भवन में उनका शव किसी ने देखा। शव की शिनाख्त के लिए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फोटो देखकर बेटे अभिषेक सिंह ने मौके पर पहुंचकर अपने पिता कामेश्वर सिंह के रूप में पहचान की।
वहीं, एक माह पूर्व कामेश्वर सिंह के छोटे बेटे की मौत किसी गंभीर बीमारी से हो गई थी। इसे लेकर वह चिंतित रहते थे। उधर, एक माह के अंदर पिता-पुत्र की हुई मौत से परिवार के लोग गमजदा हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।