फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A heated argument broke out between councillors over the boundary dispute

Deoria News: सीमा विवाद को लेकर सभासदों में तीखी नोकझोंंक

Sun, 01 Mar 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 01 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
A heated argument broke out between councillors over the boundary dispute
नगरपालिका परिषद की बैठक में ​दो सभासदों के बीच नोंकझोंक के बाद दोनो सभासदों को समझाते साथी सभास
देवरिया। नगरपालिका परिषद की बैठक शनिवार को पंडित दीनदयाल सभागार में हुई। इसमें दो सभासदों के बीच वार्ड की सीमा को लेकर विवाद हो गया। दोनों ने अध्यक्ष के समक्ष अपनी आपत्तियां रखीं। अध्यक्ष और साथी सभासदों के हस्तक्षेप के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। अधिशासी अधिकारी ने विवाद सुलझाने के लिए समिति के गठन की घोषणा की, तब जाकर दोनों सभासद शांत हुए।
विज्ञापन


नगरपालिका परिषद की बैठक सुबह 11:15 बजे शुरू हुई। बैठक में विकास कार्यों से जुड़े प्रस्ताव रखे गए। इस पर चर्चा हुई। करीब 20 करोड़ के सीसी रोड, नाली से जुड़े प्रस्ताव सदन में रखे गए, जिसे ध्वनिमत से सभासदों ने पारित कर दिया। इसके बाद सभासदों ने अपनी बात रखनी शुरू कर दी। इस बीच वार्ड नंबर-32 के सभासद तस्लीम मलिक ने अपने वार्ड के क्षेत्र में हस्तक्षेप का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर-25 के सभासद रमेश मल्ल उनके वार्ड में अनधिकृत रूप से हस्तक्षेप कर रहे हैं। इस पर रमेश मल्ल ने तस्लीम मलिक की आपत्ति को खारिज कर दिया। इसके बाद तस्लीम मलिक ने कहा कि विवादित क्षेत्र के लोगों ने उन्हें वोट किया है। बीते तीन साल से वह क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। इस पर रमेश मल्ल ने अधिशासी अधिकारी का आदेश दिखाते हुए अपना क्षेत्र बताया। उन्होंने नगरपालिका के वार्डों का नक्शा दिखाते हुए विवादित क्षेत्र को अपना बताया। इसके बाद बात बढ़ती चली गई। दोनों सभासद एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। धीरे-धीरे बैठक हंगामे में बदल गई। सभासद अध्यक्ष के आसन के पास आ गए। साथी सभासदों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मानें। इसके बाद अध्यक्ष अलका सिंह ने मोर्चा संभाला। उन्होंने सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील की। अध्यक्ष ने विवाद का समाधान करने का भरोसा दिया तो थोड़ी शांति हुई। कुछ देर बाद फिर बात बढ़ गई। इसके बाद अधिशासी अधिकारी ने संजय कुमार तिवारी ने जलकल के सहायक अभियंता, टैक्स सुपरवाइजर, कर निरीक्षक, सहायक अभियंता सिविल और सफाई इंस्पेक्टर की समिति के गठन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि समिति मौके पर जाकर दोनों सभासदों के दावों का परीक्षण करेगी और समाधान करेगी। अधिशासी अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनसंख्या की अधिसूचना जारी हो चुकी है। अब परिसीमन में परिवर्तन नहीं किया जा सकता है। कन्फ्यूजन दूर जरूर किया जा सकता है। इसके बाद मामला शांत हुआ। बैठक में पवन जायसवाल, मनोज गोयल, अमित कुमार मिश्र, जयप्रकाश वर्मा, बृजेश यादव, जावेद आलम, गौहर अली, संजय मिश्र, धर्मेंद्र सिंह, अजय कुमार, प्रवीण यादव, निर्मला, रुपा शुक्ला, माला देवी, माया देवी, वंदना देवी, प्रियंका वर्मा, अनिता देवी, इंदू देवी, नादरा तबस्सुम, उर्मिला देवी, बालेंद्र बहादुर सिंह, संजय गुप्ता, सत्यप्रकाश सिंह उर्फ पिंटू, अभय कुमार मल्ल, नृपेंद्र कुमार त्रिपाठी, बालेंद्र बहादुर सिंह संजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


----
नाली और सड़क के भी उठे मुद्दे
बोर्ड की बैठक में नाली और सड़क के मुद्दे भी सभासदों ने उठाए। रामगुलाम टोला पूर्वी की सभासद प्रियंका वर्मा ने अपने वार्ड में नालियों का वाटर लेवल ऊपर-नीचे होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि नाली का लेवल असमान होने से नाली के पानी का बहाव नहीं हो पा रहा है। इसके चलते नालियां ओवरफ्लो कर रही हैं। वार्डवासियों का चलना दूभर हो गया है। इस पर जेई सिविल पूजा शुक्ला ने पोडियम पर आकर रविवार सुबह मौके का निरीक्षण करने की बात कही। वार्ड के सभासद शिवानंद ने अपने वार्ड में सड़क और बिजली की समस्या को उठाया। उन्होंने कहा कि प्लाटिंग करने वाले 12 फीट की सड़क निकाल कर जमीन बेच दे रहे हैं। आरबीओ नक्शा नहीं पास कर रहा है। लोग हमारे पास आते हैं। उन्होंने मांग की कि डीएम से अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाने का अनुरोध किया जाए। इस पर अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को पत्र भेजने की बात कही। आजाद नगर वार्ड के सभासद सौरभ तिवारी ने वार्ड की गलियों का नामकरण होने के बाद भी इससे संबंधित बोर्ड नहीं लगाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed