फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A girl was found unconscious in the field, sexual abuse suspected

Deoria News: खेत में बेहोश मिली युवती, यौन शोषण की आशंका

Thu, 10 Apr 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 10 Apr 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
A girl was found unconscious in the field, sexual abuse suspected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। कपरवार के खोरी-लक्ष्मीपुर सिवान में बृहस्पतिवार को गेहूं की कटे खेत में युवती बेहोश मिली। उसकी उम्र 20 सेे 25 वर्ष के बीच है। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे और कराह रही थी।
खेत में काम कर रहीं महिलाओं ने उसे कपड़े पहनाकर शोर मचाया। आसपास के लोग जुट गए। घंटों बाद पहुंची पुलिस ने युवती को एंबुलेंस से बरहज सीएचसी भेजवाया। लोग युवती के साथ यौन शोषण का अंदेशा जता रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, युवती के पास पानी का खाली बोतल, पगडंडी पर रखा दोनों पैर का चप्पल, कुछ दूरी पर देसी शराब के दो खाली पैकेट पड़े थे। जबकि खून के धब्बे और कुछ दूरी पर कपड़े बिखरे पड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुलिया से युवती ईंट भट्ठे पर काम करने वाली मजदूर लग रही थी। खेत में मिली युवती को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। लोगों का कहना था कि युवती दो दिनों से देखी जा रही है। लोगों के अनुसार, रात में बाइक से कुछ लोग खेत की ओर जाते देखे गए थे। उनके साथ एक महिला भी थी। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed