फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a girl student died in accident brother injured

Deoria News: ट्रेलर-स्कूटी की टक्कर में छात्रा की मौत, भाई गंभीर

Thu, 22 Dec 2022 01:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 22 Dec 2022 01:32 PM IST
सार

खोड़ा गांव निवासी गिरिजेश की तीन संतानों में आरुषि इकलौती पुत्री थी। वह बरहज के एक प्राइवेट विद्यालय में 11वीं की छात्रा थी, जबकि भानु 7वीं में पढ़ता है। लोगों के अनुसार आरुषि स्कूटी से भाई को साथ लेकर रोज की भांति स्कूल जा रही थी। घना कोहरा होने के कारण रास्ता नहीं दिखाई दे रहा था।

विज्ञापन
a girl student died in accident brother injured
बरहज के कटइलवा रामजानकी मार्ग पर हुए सड़क हादसे में गड्ढे में गिरी ट्रेलर और क्षतिग्रस्त स्कूटी ? - फोटो : DEORIA

विस्तार

बरहज क्षेत्र के कटइलवा गांव के निकट रामजानकी मार्ग पर घने कोहरे के कारण ट्रेलर और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत में स्कूटी सवार 11वीं की छात्रा की मौत हो गई। वहीं, हादसे में छात्रा का छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। भाई की स्थिति नाजुक होने पर सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


खोड़ा गांव निवासी गिरिजेश की तीन संतानों में आरुषि इकलौती पुत्री थी। वह बरहज के एक प्राइवेट विद्यालय में 11वीं की छात्रा थी, जबकि भानु 7वीं में पढ़ता है। लोगों के अनुसार आरुषि स्कूटी से भाई को साथ लेकर रोज की भांति स्कूल जा रही थी। घना कोहरा होने के कारण रास्ता नहीं दिखाई दे रहा था। दोनों कटइलवा गांव के निकट पहुंचे थे। इसी बीच ट्रेलर ने स्कूटी को सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने 108 नंबर को सूचना दी। सीएचसी ले जाते समय रास्ते में आरुषि की मौत हो गई। उसकी मौत और भाई के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी होने पर घर मेें मातम छा गया। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। ट्रेलर का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed