{"_id":"6920a90e010693b7dc0cdb8d","slug":"a-friends-funeral-procession-was-taken-out-with-three-bodies-people-wept-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-168440-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तीन की अर्थी के साथ उठा एक दोस्त का जनाजा, रो पड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तीन की अर्थी के साथ उठा एक दोस्त का जनाजा, रो पड़े लोग
Fri, 21 Nov 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में मृत तवक्कलपुर गांव के चार युवकों का शव लेकर गांव पहुंची एंबुलेंस। स्रोत-ग्राम प्रधा
तरकुलवा। कानपुर के पनकी औद्योगिक क्षेत्र के एक कमरे में बुधवार की रात दम घुटने से तवक्कलपुर गांव युवकों की मौत हो गई थी। शुक्रवार सुबह उनका शव गांव पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई।
दोपहर में अमित, संजू व राहुल का अंतिम संस्कार गांव के बगल में छोटी गंडक नदी के रामघाट पर किया गया। वहीं दाऊद के शव को बगल के कब्रिस्तान में मिट्टी दी गई। तवक्कलपुर गांव के अमित बरनवाल (32), राहुल सिंह (23), संजू सिंह (32) व दाऊद अंसारी (28) कानपुर पनकी औद्योगिक क्षेत्र के प्लांट के मेन गेट के पास बने कमरे में बुधवार की रात ठंड से बचाव के लिए कोयले की अंगीठी जलाकर सोए हुए थे। इस दौरान दम घुटने से चारों की मौत हो गई थी।
इसकी सूचना बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे जब गांव पहुंची तो गांव में मातम पसर गया। घरों में चूल्हे नहीं जले। सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही ग्राम प्रधान रणजीत सिंह सहित गांव के कुछ लोग कानपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
वहां से पोस्टमार्टम के बाद चारों दोस्तों के शव शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे गांव पहुंचा। गांव के लोगों ने रात में ही अंतिम संस्कार की तैयारी कर लिए थे। शव पहुंचने के कुछ ही देर बाद अमित, संजू और राहुल की अर्थी को लेकर लोग छोटी गंडक नदी के राम घाट श्मशान घाट की ओर निकल पड़े। वहीं दाऊद के जनाजे को लेकर लोग पास के कब्रिस्तान में गए।
एक तरफ श्मशान घाट पर अगल-बगल अमित, संजू और राहुल की चिताएं सजाई गईं तो कुछ दूरी पर कब्रिस्तान में दाऊद को मिट्टी दी गई।