{"_id":"65d25c9b20e2513a3a005eca","slug":"a-demsell-threaten-to-viral-photo-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-119667-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अश्लील फोटो वायरल करने की दे रहा धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अश्लील फोटो वायरल करने की दे रहा धमकी
Mon, 19 Feb 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 19 Feb 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस से गुहार लगाई है। उसका कहना है कि एक शख्स व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो भेज कर वायरल करने की धमकी दे रहा है। इससे जीवन दुश्वार हो गया है। युवती ने न्याय की गुहार लगाई है।
युवती का कहना है कि दोहरीघाट का एक शख्स मेरे व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो भेज रहा है। उसे वायरल करने की धमकी भी दे रहा है। युवती का कहना है कि उसने किसी तरह से गलत तरीके से फोटो बना लिया है। फोटो वायरल होने के डर से कुछ समझ में नहीं आ रहा है। थाने में फरियाद लेकर पहुंची युवती डरी-सहमी थी।
लोगों के अनुसार वह व्हाट्सएप कालिंग के दौरान जालसाजी का शिकार हो गई है। पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है। साइबर क्राइम के जरिए अपरिचित नंबर से आने वाले व्हाट्सएप कालिंग पर फ्रंट कैमरे पर अंगुली रखने की सलाह दी जाती है। लेकिन लोग बार-बार गलती कर बैठते हैं।