{"_id":"5e88bc808ebc3e6fd73c89f7","slug":"a-corona-patient-found-in-gopalganj-deoria-news-gkp3470040184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का मरीज मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का मरीज मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉर्डर से सटे गोपालगंज में मिला कोरोना संक्रमित युवक
भिंगारी बाजार के लोगों में दहशत, घरवालों को गोपालगंज आइसोलेशन वार्ड में रखा गया
बॉर्डर किया गया सील, पुलिस अलर्ट, सिसई गांव के लोगों में फैला कोरोना का खौफ
संवाद न्यूज एजेंसी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/भाटपाररानी। बिहार बॉर्डर से सटे गोपालगंज जिले के एक गांव में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से लोगों में दहशत फैल गई। युवक को स्वास्थ्य विभाग की टीम पटना लेकर चली गई है, इसके घर वालों को गोपालगंज जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। युवक विदेश से घर आया था।
बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के सिसई गांव का एक व्यक्ति कुछ दिन पहले विदेश से गांव आया था। दो दिन पूर्व अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसकी जानकारी होने पर गोपालगंज की स्वास्थ्य टीम उसे लेकर पटना चली गई। जांच के दौरान उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एहतियात के तौर पर युवक के घरवालों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। सिसई गांव के अधिकांश लोग देवरिया के भिंगारी बाजार कस्बे में खरीदारी करने आते थे, इसको लेकर भिंगारी कस्बे के लोग भी कोरोना के खौफ में जी रहे हैं। खामपार एसओ सुदेश शर्मा ने बताया कि भिंगारी बाजार की सीमा सील कर दी गई है। अन्य रास्तों से भी आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। लोगों को समझाया जा रहा है।