{"_id":"639b6069f70fb40ddf592c12","slug":"a-bike-rider-died-in-accident-deoria-news-gkp461032632","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
मृतक धनेश की फाइल फोटो।संवाद
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
गुद्दीजोर गांव के सामने हुआ हादसा, परिवारीजनों का बुरा हाल
संवाद न्यूूज एजेंसी
बरियारपुर। सड़क हादसे में बुधवार की रात बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना घुसवां सड़क मार्ग पर गुद्दीजोर गांव के निकट हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
बरियारपुर थाना क्षेत्र के गौरकोठी सिंगहा टोला गांव शिव कुमार प्रसाद का 28 वर्षीय बेटा धनेश प्रसाद नोएडा स्थित किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। बुधवार को वह लंगड़ा गांव में पत्नी व बच्चों से मिलने ससुराल आया था। भोजन के बाद रात करीब नौ बजे वह अपने घर के लिए बाइक से निकला। इसी दौरान गुद्दीजोर गांव के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से धनेश गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
एसओ गोरखनाथ ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हुआ था। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिजन की शिकायत पर अज्ञात वाहन के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
हेलमेट पहने होता तो बच सकती थी जान
बरियारपुर। गुद्दीजोर गांव के सामने सड़क दुर्घटना का शिकार हुए धनेश ने हेलमेट नहीं पहना था। इसके चलते उसके सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। मौजूद लोगों ने बताया कि अगर धनेश ने हेलमेट लगाया होता तो शायद उसकी जान बच जाती।
साथ जाने की जिद पर बेटे को चॉकलेट दिलाने का किया था वादा
बरियारपुर। मृतक धनेश की दो संतानों में एक बेटा कुलदीप और एक बेटी ज्योति है। बुधवार को सड़क हादसे में धनेश की मौत हो जाने के बाद दोनों मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया। बृहस्पतिवार को मां और अन्य परिजनों को रोता देख दोनों रो रहे थे। धनेश छुट्टी खत्म हो जाने पर बृहस्पतिवार को नोएडा जाने की तैयारी में था। इसलिए बुधवार को वह पत्नी और बच्चों से मिलने ससुराल आया था। बेटा कुलदीप के साथ जाने की जिद पर वह सुबह चॉकलेट लेकर आने का वादा करके चला गया था। लेकिन शायद ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। धनेश चार भाइयों में सबसे बड़ा था। वह परिवार की जिम्मेदारी संभालने कम उम्र में ही काम करने नोएडा चला गया था।