{"_id":"68-97673","slug":"Deoria-97673-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"परसिया भगवती में कब्रिस्तान की बाउंड्री तोड़ी, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परसिया भगवती में कब्रिस्तान की बाउंड्री तोड़ी, तनाव
Deoria
Updated Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। खुखुंदू क्षेत्र के ग्राम परसिया भगवती में अराजकतत्वों ने सोमवार की रात कब्रिस्तान की चहारदीवारी तोड़ दी। मंगलवार की सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई। बाउंड्री तोड़े जाने को लेकर एक समुदाय के लोगों ने विरोध जताया। इसकी जानकारी होते ही सीओ और तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों पर तोड़फोड़ का केस दर्ज की है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने तीन दिनों के अंदर चहारदीवारी का निर्माण नहीं कराये जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
परसिया भगवती गांव के पश्चिम मईल मगहरा रोड पर कब्रिस्तान है। एक साल पूर्व इसकी चहारदीवारी बनाई गई है। सोमवार की रात किसी ने कब्रिस्तान के पूरब तरफ की करीब साठ फीट चहारदीवारी तोड़ दी। मंगलवार की सुबह लोगों ने इसे देखा तो क्षेत्र में जंगल में आग की तरह फैल गई। सूचना पाकर एसओ खुखुंदू विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ गणेश प्रसाद मिश्र, तहसीलदार राजाराम विश्वकर्मा भी मौके पर पहुंच गए। चहारदीवारी तोड़े जाने से गुस्साए गांव के निसार अंसारी, कलीम अंसारी, जमशेर, मुर्तुजा खान, जाकिर अंसारी, गुड्डू अंसारी आदि ने विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। लोगों ने तीन दिनों के अंदर बाउंड्री का निर्माण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। एसओ ने बताया कि निसार अंसारी की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर तोड़फोड़ का केस दर्ज किया गया है। इसमें शामिल लोगों की तलाश की जा रही है। जो भी शामिल होंगे उन पर कार्रवाई की जायेगी।
एक साल पूर्व भी क्षतिग्रस्त की गई थी बाउंड्री
बरहज। परसिया भगवती गांव में एक साल पूर्व भी चहारदीवारी को क्षतिग्रस्त किया गया था। यहां कब्रिस्तान और श्मशान की भूमि पास में है। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद भी होता रहा है। दो दिन पूर्व जब एक समुदाय के लोग वहां मिट्टी डाल रहे थे तब कुछ लोगों ने इसका विरोध किया था। कब्रिस्तान की चहारदीवारी का एक साल पूर्व निर्माण कराया गया है। कुछ लोग यहां कब्रिस्तान नहीं होने की बात भी कहते रहे हैं। वहीं गांव के प्रधान के पति आत्मा जायसवाल का कहना है कि भूमि कब्रिस्तान की है। बगल में श्मशान की भूमि है। चुनाव आने वाला है। कुछ लोग माहौल खराब करने के लिए ऐसा कृत्य किए हैं। सीओ गणेश प्रसाद मिश्र ने बताया कि एसओ को जांच कर दोषी लोगों पर कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया गया है।