फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ‘पहले टैक्स दो फिर होगी नाले की सफाई’

‘पहले टैक्स दो फिर होगी नाले की सफाई’

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Deoria
Deoria Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। नगर पंचायत के ईओ ने नाले की सफाई की शिकायत लेकर पहुंचे वार्डवासियों से कहा कि पहले टैक्स दो फिर नाले की सफाई होगी।
विज्ञापन

नगर प्रशासन की उदासीनता के कारण नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। नगर के टीचर्स कॉलोनी के चेरो स्थित नाला सफाई के अभाव में जाम हो गया है। इसके चलते नाले का पानी सड़क पर बह रहा है। इससे उठ रही दुर्गंध से परेशान वार्डवासियों ने बुधवार को इसकी शिकायत लेकर नगर पंचायत कार्यालय में ईओ के पास पहुंचे और अपनी समस्या रखी। बिना कुछ सोचे-समझे वार्डवासियों से ईओ ने कहा कि पहले तुम लोग टैक्स दो उसके बाद नाले की सफाई होगी। यह सुनकर शिकायत लेकर पहुंचे लोग अवाक रह गए। ईओ के इस व्यवहार से नाराज रामप्रताप सिंह, सुबेदार बीके शुक्ला, जैकी, अरुण आदि ने नाला सफाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। लोगों का कहना है कि समय से साफ-सफाई नहीं होने के चलते सड़कों पर नालियों का पानी लग रहा है। इसके राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।

मजाक के रूप में बोला: ईओ
सलेमपुर। ईओ अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि इन दिनों नगर पंचायत से टैक्स की वसूली कम हो रही है। इसके चलते उन लोगों से मजाक के रूप में टैक्स जमा करने की बात बोला हूं। बारिश के चलते सफाई का कार्य प्रभावित है। मौसम साफ होने के बाद ध्वस्त हुए नाले का निर्माण और सफाई का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed