फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   भागलपुर पुल पर बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक

भागलपुर पुल पर बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक

Fri, 14 Mar 2014 05:30 AM IST
Deoria
Deoria Updated Fri, 14 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। बलिया और देवरिया को जोड़ने वाले घाघरा नदी पर बने भागलपुर पुल पर बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने पुल की बियरिंग खराबी पर यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

वहीं महज 13 वर्ष पूर्व बने पुल की बियरिंग खराबी पर गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोक निर्माण विभाग बियरिंग बदलने के लिए स्टीमेट तैयार करने में जुटा है। जिस पर एक करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। सोनौली-नौतनवा-गोरखपुर-देवरिया-बलिया मार्ग (राज्य मार्ग संख्या एक) पर भागलपुर में घाघरा नदी पर उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड ने दीर्घ सेतु का काम वर्ष 1987 में शुरू कराया।
विज्ञापन

13 वर्षों बाद यह पुल वर्ष 2001 में बनकर तैयार हुआ। इसके बनने से बलिया और देवरिया में आना जाना सुगम हो गया। डेढ़ माह पूर्व पुल पर बड़े वाहनों के चलने से कंपन की गति तेज देखकर अधिकारियों के कान खड़े हो गए थे। उस समय तत्कालीन डीएम मणि प्रसाद मिश्र ने पुल का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि लोक निर्माण विभाग ने शासन के हेड क्वार्टर को पत्र लिखकर पुल की जांच तकनीकी टीम से कराने का अनुरोध किया था। जिस पर तकनीकी टीम ने पुल की जांच की। जिसमें बड़े वाहनों के चलने को पुल का कंपन तेज होने को खतरनाक बताया गया। टीम ने बड़े वाहनों बस और ट्रक के आवागमन पर रोक लगाने को कहा। तकनीकी जानकारों की मानें तो बियरिंग की गुणवत्ता ठीक नहीं होने और ट्रैफिक लोड बढ़ने से खराबी आई है। वहीं खतरा को देखते हुए डीएम आरपी गोस्वामी के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता आरबी राम ने बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि बियरिंग बदलने के लिए स्टीमेट तैयार किया जा रहा है। एक करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। धन उपलब्ध होने पर बियरिंग बदलने में एक माह का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed