फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   किसानों का 56 करोड़ गन्ना मूल्य बकाया

किसानों का 56 करोड़ गन्ना मूल्य बकाया

Thu, 13 Mar 2014 05:30 AM IST
Deoria
Deoria Updated Thu, 13 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। प्रतापपुर चीनी मिल गन्ना किसानों के बकाया मूल्य भुगतान में फिसड्डी साबित हो रही है। अब तक बकाए की रकम बढ़कर 56 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गई है। इधर होली के त्योहार को देखते हुए किसानों ने गन्ना मूल्य भुगतान करने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रतापपुर चीनी मिल ने 10 मार्च तक 22.45 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है। इसकी कीमत 61.6477 करोड़ रुपये बताई जा रही है। किसानों को चीनी मिल की ओर से 260 रुपये की दर से तत्काल पेमेंट करने और 20 रुपये बाद में भुगतान करने का फरमान है। इस हिसाब से चीनी मिल ने 22 दिसंबर 13 तक का 5.2056 करोड़ रुपये का भुगतान की है। अभी भी 56.4421 करोड़ रुपये बकाया है। इधर होली का त्योहार नजदीक होने और शादी ब्याह का सीजन शुरू होने पर किसान भुगतान को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने इसको लेकर प्रदर्शन भी किया तो डीएम आरपी गोस्वामी ने चीनी मिल के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर भुगतान के संबंध में जानकारी चाही है। वहीं जिला प्रशासन करीब 10 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई शेष होने का अनुमान लगा रहा है। इसको देखते हुए 31 मार्च तक चीनी मिल के चलने के आसार हैं। इस बाबत जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम ने बताया कि भुगतान की स्थिति खराब है। इस बाबत महाप्रबंधक गन्ना डॉ. जेपी त्रिपाठी ने बताया कि किसानों को जल्द ही भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed