फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बहुसंख्यक होकर भी हिंदू खतरे में : तोगड़िया

बहुसंख्यक होकर भी हिंदू खतरे में : तोगड़िया

Sun, 22 Dec 2013 05:43 AM IST
Deoria
Deoria Updated Sun, 22 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। धर्मरक्षा निधि कार्यक्रम में बोलते हुए विश्व हिंदू परिषद के अंतररार्ष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि बहुसंख्य होने के बाद भी हिंदू धर्म आज खतरे में है। राजनीतिक दल अपने फायदे के लिए दूसरे समुदाय की मदद करने में लगे है।
विज्ञापन

हिंदू समुदाय की बात सिर्फ विश्व हिंदू परिषद करती है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा। जो भी राजनीतिक दल हिंदू धर्म की बात करेगा विहिप उसके साथ खड़ी रहेगी। शनिवार को शहर के हनुमान मंदिर के समीप धर्मरक्षा कार्यक्रम में विहिप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. तोगड़िया ने कहा कि भोपाल, हैदराबाद और जयपुर जैसे शहर के प्राचीन कालोनियों से हिंदू पलायन कर रहे हैं। बहुसंख्य होने के बाद भी वह खुद को काफी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हिंदुओं के साथ उनका धर्म भी खतरे में है।
विज्ञापन

मऊ और मुजफ्फरनगर के दंगे इस बात के सबूत हैं। मुजफ्फरनगर में के राहत शिविरों में सिर्फ दस हजार शरणार्थी रह रहे हैं। उनकी दशा देखने के लिए सभी दल के नेता जा रहे है लगता है कि देश में क्या हो गया। कश्मीर में करीब चार लाख लोग दूसरे जगहों पर शरण लिए हुए हैं। उनको पूछने वाला कोई नहीं है। काबुल से लेकर कंधार और मक्का तक हिंदू संस्कृति फैली जिसे धीरे-धीरे एक साजिश के तहत खत्म किया जा रहा है। कार्यक्रम में पहुंचने के बाद डॉ. तोगड़िया को परिषद से जुड़े लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के भी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के 48 हजार गांवों में विहिप नि:शुल्क दे रही शिक्षा
सलेमपुर धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम में बोले प्रवीण तोगड़िया
d अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर। देश में 110 करोड़ हिंदुओं की रक्षा करने वाला संगठन विश्व हिंदू परिषद है। देश में इन दिनों हिंदुओं के स्वाभिमान पर खतरा हैं। तीन हजार वर्षों से हिंदू समाज इन आंधियों के बीच से गुजर रहा हैं। हिंदुओं की घटती संख्या फूट का कारण हैं। मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति सभी पार्टियां कर रही हैं। नगर के संस्कृत पाठशाला में शनिवार को आयोजित धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम में विहिप के अंतररार्ष्ट्रीय कार्याध्यक्ष कार्याध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कही। विहिप कार्यकर्ताओं के तरफ से दो लाख रुपया धर्म रक्षा निधि के लिए दिया गया। तोगड़िया ने कहा कि पहले की लड़ाईयां सेनाओं के बीच हुआ करती थी। भारत विभाजन के समय दूसरे देश से करीब एक करोड़ हिंदू अपनी संपत्ति छोड़कर भारत आए। आज उनके ऊपर भी संकट खड़ा हो गया है। तीन हजार वर्ष पहले दुनिया में सभी हिंदू थे। मगर वे सभी हिंदू होते तो आज दुनिया में 700 करोड़ हिंदुओं की संख्या होती। लेकिन आज सिर्फ 110 करोड़ हिंदू बचे हैं। कहा कि जम्मू में हिंदुओं का कत्ल किया जाता है तो सभी नेताओं की बोलती बंद रहती है। 48 हजार गांवों में विहिप नि:शुल्क शिक्षा दे रही है। बिना सरकार के भी हिंदू भूखा नहीं रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयनाथ कुशवाहा व संचालन प्रमोद मिश्र ने किया। इस दौरान चंद्रभूषण, मोहन गुप्ता, डॉ. कृपाशंकर गुप्ता, श्रदानंद जी महाराज, रामदास, गायत्री देवी, संतोष दुबे और धनंजय सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed