फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Fri, 18 Oct 2013 05:38 AM IST
Deoria
Deoria Updated Fri, 18 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। बाइक और पिकअप की टक्कर में एक युवक की जान चली गई। घटना गुरुवार की सुबह नौ बजे के करीब कोतवाली थानाक्षेत्र के सोंदा गांव के समीप हुई।
विज्ञापन

हादसे मेें एक युवक की हालत नाजुक होने के कारण उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगा रहे हैं। सूचना के मृतक युवक के घरवाले भी पहुंच गए हैं।
बनकटा थानाक्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी धीरज प्रसाद (23) पुत्र रामराज और रमेश (25) पुत्र रामलाल बाइक से गुरुवार की सुबह जिला अस्पताल आ रहे थे। बताया जाता है कि रमेश की माता दुर्गावती की तबियत खराब होने के कारण वह एक्सरे रिपोर्ट के साथ डॉक्टर से सलाह लेने जा रहे थे। सुबह नौ बजे के करीब दोनों बाइक सोंदा गांव के पास पहुंचे थे। इसी बीच बेकाबू पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे के बाद दोनों सड़क पर गिर गए उनके सिर में गंभीर चोटें आई। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर ही दोनों का काफी खून निकल चुका था। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों का इलाज शुरू हुआ। दोपहर बारह बजे के करीब धीरज की जिला अस्पताल में मौत हो गई। सूचना के बाद दोनों के परिवार वाले मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर एक बजे के करीब परिजनों के दबाव में जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने रमेश को भी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मृतक धीरज के परिवार वालों का आरोप है कि गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया रखा। उसे मेडिकल कॉलेज रेफर नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed