फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

Mon, 28 Jan 2013 05:30 AM IST
Deoria
Deoria Updated Mon, 28 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिले में गणतंत्र दिवस धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाया गया। सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के संस्था प्रमुखों ने झंडारोहण किया। विद्यालयों के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर देवरिया खास में नर्मदेश्वर लाल श्रीवास्तव ने झंडारोहण किया। इसके पश्चात विद्यालय के शिशुओं ने झांकी के साथ शोभा यात्रा निकाली और पूरे शहर का भ्रमण किया। सुभाष चौक पर अमर सेनानी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर प्रधानाचार्य सुभाषचंद्र उपाध्याय ने माल्यार्पण किया। पूर्वांचल संस्कृत महाविद्यालय पर डॉ. राकेश ने झंडारोहण किया। इस अवसर पर डॉ. सदानंद दुबे, प्राचार्य बद्रीप्रसाद आदि उपस्थित रहे। बनवारी लाल इंटर कॉलेज के बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यहां पर प्रधानाचार्य डॉ. अजय मणि त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया और बच्चों को प्रोत्साहित किया। अशोक इंटर कॉलेज बरपार में प्रबंधक कृष्ण मुरारी मणि त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य डॉ. मिथिलेश सिंह ने प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जितेंद्र तिवारी, ध्रुवनाथ पांडेय आदि उपस्थित रहे। जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर में प्रधानाचार्य डॉ. अवधनारायण सिंह, कतरारी स्थित प्रभावती देवी प्राथमिक विद्यालय पर संस्था के अध्यक्ष राम छबीला यादव ने झंडारोहण किया। विद्याधर्म संजीवन संस्कृत महाविद्यालय पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने झंडारोहण किया। लक्ष्मी मल्ल विशेन शिक्षा संस्थान हाईस्कूल पर प्रधानाचार्य सरोज सिंह ने ध्वजारोहण किया। नेहरू युवा केंद्र पर डॉ. हरिनाथ प्रसाद ने झंडारोहण किया। बीआरसी पर खंड शिक्षा अधिकारी अनिल मिश्र ने झंडारोहण किया। प्राथमिक विद्यालय पार्वतीपुर पर बच्चों ने झांकी निकाली। यहां पर सपा नेता नित्यानंद पांडेय ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य शत्रुध्नमणि ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। बैजनाथ सिंह प्राथमिक विद्यालय चुरिया में प्रबंधक अशेस्वर सिंह, कृषक इंटर कालेज विशुनपुर कला में प्रधानाचार्य मंगल मणि ने ध्वजारोहण किया। लिटिल लोटस सेंट्रल स्कूल में प्रबंधक पीके शर्मा, डॉ. राम मनोहर लोहिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितामन चक में प्रधानाचार्य परासन यादव सूर्यांश एकेडमी पर एमडी डॉ. हरिशंकर त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। सेंट्रल एकेडमी आयोजित समारोह में प्रधानाचार्य डॉ. आरआर तिवारी ने ध्वजारोहण किया। यहां के बच्चों ने मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बेइला देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रबंधक रामसुंदर दास एडवोकेट ने ध्वजारोहण किया। जनता इंटर कॉलेज परसिया में प्रधानाचार्य डॉ. इंद्र कुमार दीक्षित, राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य जगरनाथ राव, यूपी पब्लिक इंटर कॉलेज रामनाथ देवरिया में किरन मिश्रा, कलिंद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य वकील सिंह, न्यू कालोनी के एमके कान्वेंट स्कूल में सपा जिलाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने ध्वजारोहण किया। इकरा पब्लिक स्कूल पर प्रधानाचार्य चंद्रदेव शर्मा ने झंडा फहराया। इसी तरह बीआरडीपीजी कॉलेज, संत विनोवा पीजी कॉलेज, दीनानाथ पांडेय महिला महाविद्यालय में संस्था प्रमुखों ने झंडारोहण किया।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस
गणतंत्र दिवस पर क्षेत्र के विभिन्न संस्थाओं और स्कूलों में समारोह आयोजित कर स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े शहीदों को याद किया गया। सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में झंडारोहण हुआ। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ब्लाक मुख्यालय पर अपर उप जिलाधिकारी पूनम निगम ने झंडारोहण किया। विपणन निरीक्षक कार्यालय पर एसएमआई अनुराग पांडेय, जीवन हास्पिटल पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, जीवन ज्योति शिक्षा निकेतन पर उमेश द्विवेदी, मरजादी देवी जूनियर हाईस्कूल पर राजेंद्र पटेल झंडारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरीबाजार प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक कार्यालय पर खंड विकास अधिकारी राघवेंद्र सिंह, नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष विजय सैनी, रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक जय कुमार, डाकघर में रमेश द्विवेदी, बीआरसी पर आलोक यादव, चीनी मिल गौरीबाजार पर आरडी सिंह ने झंडारोहण किया। खुखुंदू में विश्वनाथ राय काकंद महाविद्यालय पर प्राचार्य डॉ. अजय सिंह, शिवाजी इंटर कॉलेज पर प्रधानाचार्य आलोक राय, पूर्वांचल ग्रामीण बैंक पर शाखा प्रबंधक पीके शुक्ला, सेंट्रल बैंक पर शाखा प्रबंधक अजय पांडेय, साधन स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल पर मदन यादव ने झंडारोहण किया। रामपुर कारखाना क्षेत्र में बीआरसी पर खंड शिक्षा अधिकारी दयानंद चंद्र, नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष राधिका देवी, पूर्वांचल ग्रामीण बैंक में राजकुमार, सेंट्रल बैंक पर आरडी राव ने झंडारोहण किया। प्राथमिक विद्यालय सिसवा पांडेय में रामकृष्ण तिवारी ने झंडारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed