फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पर्यवेक्षक ने देवरिया और बांसगांव के दावेदारों की ली टोह

पर्यवेक्षक ने देवरिया और बांसगांव के दावेदारों की ली टोह

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Deoria
Deoria Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। लोकसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस भी जुट गई है। पूर्वांचल के दस लोकसभा सीटों से टिकट मांग रहे प्रत्याशियों का दमखम परखने के लिए आए अश्वनी सेकरी ने सोमवार को देवरिया में कांग्रेसियों से मुलाकात की। बांसगांव और देवरिया लोकसभा सीट से टिकट मांग रहे कांग्रेसियों के ताकत को भी आंका।
विज्ञापन

कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं बटाला क्षेत्र से विधायक अश्वनी केसरी को महराजगंज, बांसगांव, कुशीनगर, देवरिया, सलेमपुर, बलिया, घोसी, आजमगढ़, गोरखपुर और लालगंज से टिकट मांग रहे कांग्रेसियों की सामाजिक, आर्थिक एवं पापुलर्टी को आंकने के लिए भेजा है। केसरी 15 दिनों तक इन लोकसभा सीटों में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और देखने की किसमें कितना दम है। सोमवार को उन्होंने देवरिया पार्टी कार्यालय पर बांसगांव और देवरिया लोकसभा सीट से टिकट मांग रहे कांग्रेसियों से एक-एक करके मुलाकात की। उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से टिकट मांग रहे लोगों के विषय में जानकारी ली। केसरी ने बताया कि यह अपनी सूची हाईकमान को सौंपेंगे। इस बार पार्टी चुनाव जीतने के लिए चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने बताया कि देवरिया और बांसगांव से 10 लोगों ने अब तक आवेदन किया है। बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस बात का आकलन किया जा रहा है कि टिकट मांग रहे लोगों में किसके पक्ष में माहौल है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सपा क्षेत्रीय पार्टी है जबकि कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है उसे पूरे देश में प्रत्याशियों का चयन करना है। सपा के प्रत्याशी घोषित करने पर उसका अपना तरीका है। सेकरी का कहना था कि कांग्रेस भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सूचना का अधिकार जैसा कानून लिया है। कांग्रेस ने रोजगार गारंटी, शिक्षा का अधिकार जैसे कानून दिए हैं। इस अवसर पर जेपी जायसवाल, नरेंद्र सिंह, माधो पासवान, निर्मला पासवान, अजय शर्मा, बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी, सुयश मणि, सच्चिदानंद सिंह राना, राघवेंद्र सिंह राकेश सहित तमाम कांग्रेसी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed