{"_id":"68-53029","slug":"Deoria-53029-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार को मिले 130 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार को मिले 130 लाख
Deoria
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन के कार्यक्रम योजना के लिए जनपद को 130 लाख रुपये का लक्ष्य मिला है। इसमें 20 इकाईयों को वित्त पोषित किया जाएगा। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर निर्धारित की गई है।
यह जानकारी देते हुए डीएम कुमार रविकांत सिंह और जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि उप्र खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से भारत सरकार की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना संचालित है। इस योजना में 20 इकाईयों को 130 लाख रुपये का लक्ष्य बैंकों से वित्त पोषण कराकर उद्योग स्थापित कराने का लक्ष्य मुख्य कार्यपालक अधिकारी लखनऊ ने निर्धारित किया है। ग्रामीण क्षेत्र के नवयुवकों, परंपरागत कारीगरों को इससे स्व: रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। सामान्य जाति के अभ्यर्थी को परियोजना लागत का 25 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान दिए जाने का प्राविधान है। इस योजना के पात्र लोगों की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।अधिकारी द्वय ने बताया कि योजना में कुल 20 इकाई स्थापित होनी है। इसमें 16 इकाई पांच लाख तक, दो इकाई पांच से दस लाख तथा एक - एक इकाई 10 से 15 एवं 15 से 20 लाख रुपए की होगी। आवेदक को सभी प्रमाण पत्रों के साथ 22 नवंबर तक फार्म जमा करना होगा।