{"_id":"68-52700","slug":"Deoria-52700-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 किलो पटाखा छापेमारी में बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 किलो पटाखा छापेमारी में बरामद
Deoria
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। सब्जी मंडी वार्ड के पाठशाला रोड स्थित सुरेश बुक डिपो पर कोतवाली पुलिस ने छापेमारी कर पचास किलो पटाखा बरामद किया। पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कार्रवाई से अन्य दुकानदारों में हड़कंप है।
सब्जी मंडी वार्ड निवासी अरुण कुमार गुप्ता पाठशाला रोड स्थित सुरेश बुक डिपो के नाम से दुकान चलाता है। शनिवार को कोतवाली पुलिस को किसी ने सूचना दी कि घनी आबादी के बीच कॉपी किताब का दुकानदार विस्फोटक पटाखा बेच रहा है। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने रात करीब 8 बजे दुकान पर छापेमारी कर करीब 50 किलो विस्फोटक बरामद कर लिया। छापेमारी से आसपास के अन्य पटाखा दुकानदारों में हड़कंप मचा गया। पुलिस ने दुकानदार अरुण कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी महेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि घनी आबादी के बीच विस्फोट पटाखा खुलेआम बेच रहा था। उसे जेल भेज दिया गया है।