फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दादी के जयघोष के संग धूमधाम से निकली शोभायात्रा

दादी के जयघोष के संग धूमधाम से निकली शोभायात्रा

Sat, 08 Sep 2018 10:46 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
दादी के जयघोष के संग धूमधाम से निकली शोभायात्रा
भादो महोत्सव पर राणी सत्ती दादी के निकली शोभायात्रा में सिर पर कलश लिए शामिल महिलाए - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। श्री राणी सती दादी सेवा समिति के तत्वाधान में शनिवार की सुबह भव्य शोभायात्रा जयघोष के बीच निकली। 108 महिलाएं राजस्थानी परिधान में चुनरी ओढ़े सिर पर कलश लिए सभी के आकर्षण का केंद्र रही। पीछे-पीछे चल रहे दादी की आकर्षक झांकी का शहर में विभिन्न जगहों पर लोगों ने पूजन एवं दर्शन किया।
विज्ञापन

मोहन रोड स्थित दादी के मंदिर से हाथी, घोड़े, ऊंट एवं ढोल नगाड़ों की थाप के साथ श्रद्घालुओं ने निशान यात्रा निकाली। जो मोहन रोड, नई बाजार, मोतीलाल रोड, कोतवाली रोड, अंसारी रोड, मालवीय रोड, शिवाजी मार्ग, बजाजी रोड, पेड़ा गली होते हुए वापस मोहन रोड पहुंचकर समाप्त हुई। रास्ते भर भक्ति भाव से नाचते-गाते महिला पुरुष श्रद्घालुओं ने दादी का जयघोष किया। शोभायात्रा में अशोक अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अनिल जाखोदिया, अमर अग्रवाल,प्रवीन केडिया, शरद अग्रवाल, नुपूर अग्रवाल, नीता जाखोदिया, कविता केडिया, रेनू अग्रवाल, सपना अग्रवाल आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन


भादो महोत्सव में गायकों ने श्रद्घालुओं झूमाया
देवरिया। मोहन रोड स्थित श्रीराणी सती दादी मंदिर में शनिवार की शाम को भादो महोत्सव के अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। कोलकाता से आए गुलशन शर्मा, दिल्ली की नेहा व शिल्पा तथा गोरखपुर के कुमार कौशिक ने अपने भजनों से भक्तों को पूरे भक्ति भाव में झूमने पर मजबूर कर दिया। भजनों के माध्यम से उन्होंने नारायणी के जन्म की कथा का वर्णन किया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के व्यवस्थापक डॉ.शत्रुघ्न अग्रवाल ने सपत्नीक ज्योति जलाकर एवं मंगला आरती कर किया। साधकों ने कतारबद्घ होकर दादी का दर्शन पूजन किया और ज्योति ली। मौके पर महाप्रसाद का भी वितरण किया गया। भजन कार्यक्रम देर रात तक चला। इसमें रामचंद केजरीवाल, भरत अग्रवाल, देवदत्त केजरीवाल, अजय केजरीवाल, मालती, ललिता, बेला, रीमा, नीता जाखोदिया, विष्णु अग्रवाल, शरद अग्रवाल, अनिल झुनझुनवाला, रजत, अंशुल कमानी, अनिल जाखोदिया, सज्जन केजरीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed