फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अटल जी के श्रद्घांजलि सभा में टूटी दलीय सीमाएं

अटल जी के श्रद्घांजलि सभा में टूटी दलीय सीमाएं

Sat, 25 Aug 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
अटल जी के श्रद्घांजलि सभा में टूटी दलीय सीमाएं
फोटो समाचार
विज्ञापन

----------------
----------------

विराट व्यक्तित्व के मालिक थे अटल: सांसद
नगर पालिका में सभी दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। नगर पालिका सभागार में भाजपा की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को लोगों ने श्रद्धांजलि दी। सभा में सभी दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया।

सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा की अटल जी जैसे व्यक्तित्व से मुझे भी एक बार आशीर्वाद मिला है। अटल जी का व्यक्तित्व बहुत ही विराट था। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा की अटल जी कभी एक दल के होकर नहीं रहे। दलीय सीमाए उन्हें कभी नहीं बांध पाई। भाजपा के जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा अटल जी सदन के अंदर हो या बाहर एक जैसे रहते थे। जैसे थे, वैसे ही दिखते थे। विधायक जनमेजय सिंह ने कहा की देश ने एक ऐसा तारा खो दिया जो पूरी दुनिया में टिमटिमाता था। विधायक सुरेश तिवारी ने कहा की अटल जी को युगों-युगों तक याद किये जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष वरुण राय, विधायक काली प्रसाद, जयनाथ कुशवाहा, अनिरुद्ध मिश्र, विजय कुमार दुबे, विशम्भर मिश्र, रविंद्र प्रताप मल्ल, प्रभुनाथ मिश्र, अंतर्यामी सिंह, विंदा कुशवाहा, अजय मणि, प्रेम अग्रवाल, शैलेश त्रिपाठी, रामऔतार कुशवाहा ने भी संबोधित किया। इस दौरान राजेंद्र मल्ल, दिनेश त्रिपाठी, कृष्णा नाथ राय, अजय दुबे, नित्यानंद पांडेय, अम्बिकेश पांडेय, गंगा कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed