फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   एक का उजड़ा सुहाग दो की सूनी हुई कोख

एक का उजड़ा सुहाग दो की सूनी हुई कोख

Sat, 14 Oct 2017 10:27 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
एक का उजड़ा सुहाग दो की सूनी हुई कोख
अयोध्या चौरसिया
विज्ञापन

पैकौली। रामप्रवेश उर्फ कोहली की हत्या से दिव्यांग पत्नी सदमे में है। भाभी ऊषा देवी की चित्कार से लोगों की आंखें नम हो जा रही थी। ट्रिपल मर्डर के बाद गम और गुस्से के बीच सड़क पर मौजूद सरौरा गांव की महिलाएं प्रशासन को कोस रही थीं।
सदर कोतवाली के सरौरा गांव के हनुमान मंदिर के पास पेट्रोल पंप निर्माण को लेकर चल रहे विवाद का मामला डेढ़ माह पुराना है। प्रशासन का दावा है कि पेट्रोल पंप मालिक को निर्माण कराने के लिए उसके पक्ष में आदेश दिया गया था। उसी आधार पर वह शनिवार को निर्माण कार्य कराने के लिए आए थे। गांववाले पहले की तरह इस बार भी काम रोकने की कोशिश की, लेकिन किसी को यह अंदेशा नहीं था कि तीन की हत्या हो जाएगी। रामप्रवेश तीन भाइयों में तीसरे नंबर का था। दस साल पहले दिव्यांग पम्मी से कोर्ट मैरिज की थी। एक बेटा शिवम, बेटी अंजली, रिंकी और पिंकी है। रामप्रवेश के दोनों भाई बाहर नौकरी करते हैं। रामप्रवेश घर पर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। हमलावरों की गोलियों का शिकार हुआ इंद्रजीत कुशवाहा तीन भाइयों में छोटा था। अहमदाबाद में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। कुछ दिन पहले घर आया था और दीवाली बाद अहमदाबाद जाना था, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। इंद्रजीत की मौत से मां सुभावती देवी का रोते-रोते बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन


गोली की जवाब में गांववालों ने किया पथराव
पैकौली। गोली चलने के बाद सरौरा गांव के लोग उग्र हो गए। ताबड़तोड़ चौराहे की दुकानें बंद हो गए। जवाब में गांववालों ने पथराव किया। लेकिन असलहाधारी हमलावर रुद्रपुर की ओर वाहनों में सवार हो भाग गए। ईट से पूरा सड़क पट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed