{"_id":"59b52d644f1c1bf77f8b58a7","slug":"91505045860-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरौरा में सड़क जाम,ढ़ाई घंटे आवागमन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरौरा में सड़क जाम,ढ़ाई घंटे आवागमन ठप
Updated Sun, 10 Sep 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सरौरा गांव में धार्मिक स्थल की जमीन पर जबरन निर्माण कार्य को लेकर गांव वाले उग्र हो गए। नाराज लोगों ने सड़क जाम कर एसडीएम और सदर कोतवाल पर दबंगों को शह देने का आरोप लगाया। सीओ के आश्वासन पर जाम खत्म हुआ। इसकी वजह से करीब ढ़ाई घंटे तक आवागमन ठप रहा।
सरौरा गांव में एक मंदिर है। रूद्रपुर इलाके का एक दबंग इस जमीन को अपना बता रहा है। इसको लेकर कई दिनों से तनातनी चल रही है। आरोप है कि रविवार को उस जमीन पर दबंग असलहा धारियों के साथ पहुंचा और जबरन बाउंड्रीवाल कराने लगा। इसकी जानकारी होते ही गांव वालों की भीड़ जुट गई और निर्माण काम रोक दिया। ग्राम प्रधान वलीउल्लाह अंसारी के नेतृत्व में लोगों ने नौ बजे रूद्रपुर-देवरिया मार्ग जाम कर दिया। लोगों का आरोप है कि जहां पेट्रोल पंप निर्माण के लिए दबंग बाउंड्रीवाल करा रहा है। वह धार्मिक स्थान की जमीन है। वह जो जमीन बैनामा कराया है, उसमें पिच सड़क का निर्माण हो चुका है। आक्रोशित लोगों ने सदर एसडीएम और कोतवाल पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए जमीन कब्जा कराने का आरोप लगाया है। सीओ सीटी संदीप सिंह लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और निर्माण कार्य रोक दिया। तब जाकर 11.30 बजे जाम खत्म हुआ। सड़क जाम करने वालों में रिंकू सिंह, संजय सिंह, अजय, रामजन्म चौहान, अखिलेश्वर कुशवाहा, शनि सिंह, राजन यादव आदि मौजूद रहे।