{"_id":"596cf1f74f1c1b65768b461c","slug":"91500312055-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन को लेकर सफाई कर्मियों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन को लेकर सफाई कर्मियों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिला अस्पताल के सफाई कर्मचारियों ने तीन माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को पत्रक सौंप। चेतावनी दी कि दस दिन के अंदर भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन को बाध्य होंगे।
सफाई कर्मचारियों का कहना था कि हाड़तोड़ मेहनत कर अस्पताल की सफाई व्यवस्था में लगे रहते हैं। बाबुओं की मनमानी के चलते फरवरी, मार्च व अप्रैल का वेतन नहीं मिल पाया है। इससे सफाईकर्मी भुखमरी के कगार पर हैं। प्रदर्शन करने वालों में आरती देवी, रेश्मा, अजय, मोती, इंद्रावती, बसीर, पाना, माल्ती, तुलसी सहित अन्य सफाई कर्मचारी शामिल रहे।