फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   9 persons including medical student found corona positive

मेडिकल कॉलेज के छात्र सहित नौ लोग मिले कोविड संक्रमित

Sun, 26 Jun 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
9 persons including medical student found corona positive
मेडिकल कॉलेज के छात्र सहित नौ लोग मिले कोविड संक्रमित
विज्ञापन

देवरिया। मेडिकल कालेज का एक छात्र, एक कर्मचारी व उनके चार वर्षीय पुत्र समेत नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 28 हो गई है।
रविवार को आई रिपोट में महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के एक छात्र, एक कर्मचारी व उनके चार वर्षीय पुत्र जांच में संक्रमित मिले हैं। वहीं एक कैदी भी जांच में संक्रमित मिला है। उसे अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इसी प्रकार शहर का एक युवक बुखार, सर्दी से पीड़ित था, उसने जांच कराई तो पॉजिटिव मिला। वह होम आइसोलेशन में है। परिवार में चार सदस्य हैं। विकास खंड देसही देवरिया क्षेत्र का एक व्यक्ति को पैर चोट लगा था वह इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा, जहां जांच में पॉजिटिव मिला। उसके परिवार में आठ लोग हैं। जबकि पथरदेवा क्षेत्र के एक युवक व भटनी क्षेत्र की एक महिला भी संक्रमित मिले हैं। वहीं बरहज ब्लाक क्षेत्र की एक महिला कमर दर्द से पीड़ित होने पर इलाज कराने अस्पताल पहुंची, जहां जांच में पॉजिटिव मिली है। उसके परिवार में चार सदस्य हैं। वह होम आइसोलेशन में है। वहीं होम आइसोलेशन का एक मरीज स्वस्थ हुआ है। जिले में अब तक कुल 22710 पॉजिटिव हो चुके हैं, जबकि 22452 लोग स्वस्थ हो गए हैं। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके मिश्रा ने कहा कि जिला अस्पताल में संक्रमित मरीजों के इलाज की व्यवस्था की गई है। दस बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है, जहां दवा तथा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर व अन्य उपकरण है।

सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि रविवार को नौ लोग पॉजिटिव केस मिले हैं। जिले में एक्टिव केस 28 है। होम आइसोलेशन का एक मरीज स्वस्थ हुआ है। कोविड के प्रति अभी सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed