फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   85 percent of the district's cooking gas supply85 percent of the district's cooking gas supply

Deoria News: जिले में 85 प्रतिशत हुई रसोई गैस की आपूर्ति

Wed, 18 Mar 2026 06:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:09 AM IST
विज्ञापन
85 percent of the district's cooking gas supply85 percent of the district's cooking gas supply
भागलपुर क्षेत्र में एचपी गैस एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की भीड़।
बुकिंग के व्यवस्था बदलने के बाद कम हुआ बैकलॉग
विज्ञापन

सुबह पांच से सात बजे तक हो रही बुकिंग

देवरिया। जिले में रसोई गैस की आपूर्ति 85 प्रतिशत तक पहुंच गई है। इससे हालात बेहतर दिखाई दे रहे हैं। यह स्थिति बुकिंग की व्यवस्था में बदलाव के बाद सामने आई है। वहीं गैस एजेंसियों पर लोगों की कतार नजर आ रही है। काफी मशक्कत के बाद उन्हें सिलिंडर मिल रहा है।

जिले में 78 गैस एजेंसियां गैस वितरण कार्य करती हैं। इसमें से 24 एजेंसियां शहरी क्षेत्र में हैं। वहीं 54 एजेंसियां ग्रामीण क्षेत्र में संचालित हो रही हैं। गैस की किल्लत के बीच गैस कंपनियों ने दो बुकिंग के बीच ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन और शहरी क्षेत्र में 25 दिन के अंतराल होने का प्रतिबंध लगा दिया है। इसके चलते बुकिंग घट गई है। वहीं बुकिंग का समय सुबह पांच बजे से सात बजे तक निर्धारित कर दिया गया है। इससे भी बुकिंग घट गई है। रविवार को कुल 13219 लोगों ने बुकिंग कराई। वहीं 11321 सिलिंडर बांटे गए। इसके हिसाब से बुकिंग के सापेक्ष 85 प्रतिशत सिलिंडर वितरित कर दिए गए। इसमें इंडियन ऑयल कार्पोरेशन से संचालित एजेंसियों पर 6652 लोगों ने बुकिंग कराई। जबकि 5940 लोगों को गैस का वितरण किया गया। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन में 3554 बुकिंग हुई। जबकि 3028 सिलिंडर बांटे गए। भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन में 3013 लोगों ने बुकिंग किया। जबकि 2353 सिलिंडर बांटे गए।
विज्ञापन



-----
जिले में सिलिंडर का पर्याप्त स्टॉक है। छुट्टी के कारण कुछ कम सिलिंडर का वितरण हुआ है। बुकिंग हो रही है। इसको सीमित समय के लिए किया गया है। बुकिंग का अंतराल भी नए सिरे से निर्धारित किया गया है। स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- संजय पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed