फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अपराजिता 0

अपराजिता: मम्मी-पापा मत घबराना, वोट देने जरूर जाना

Sat, 09 Mar 2019 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
अपराजिता 0
फोटो समाचार...
विज्ञापन

अपराजिता: 1...
मम्मी-पापा मत घबराना, वोट देने जरूर जाना
अपराजिता अभियान के तहत बीआरसी परिसर से छात्रों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
सशक्त राष्ट्र के निर्माण में मतदान जरूरी : एसडीएम
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। नगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय से रैली को एसडीएम विनीत कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बच्चों को अपने मम्मी-पापा और अन्य घरवालों समेत आसपास के लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक करते हुए शत-प्रतिशत भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान नारी गरिमा और सम्मान की रक्षा के लिए 305 शपथ पत्र भरे गए।
मम्मी-पापा मत घबराना, वोट देने जरूर जाना... आदि नारों के साथ निकली रैली स्टेट बैंक मार्ग से होकर मुख्य चौक, बस स्टेशन, पैना मार्ग, रुद्रपुर टैक्सी स्टैंड, अटल तिराहा होते हुए परिसर में पहुंची। एसडीएम ने कहा कि सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए सभी का मतदान करना आवश्यक है। देश के हित में दिया गया एक मत सभी दान में सर्वश्रेष्ठ होता है। सभी को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। रैली में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रथम, प्राथमिक विद्यालय नगर प्रथम के बच्चों के अलावा पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगर प्रथम के प्रधानाध्यापक प्रमोद मिश्र, प्रा.वि. नगर प्रथम के प्रधानाध्यापक आशुतोष शर्मा, उमेश चंद्र, ममता विश्वकर्मा, ज्योति सिंह, प्रदीप चौरसिया, सतेंद्र साहनी, कुंदन तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


मताधिकार हर व्यक्ति को मिला लोकतंत्र का सबसे बड़ा अधिकार है। इसके इस्तेमाल को लेकर सजग रहने की जरूरत है। तभी राष्ट्र सशक्त बनेगा। हम पूरी जिम्मेदारी से मतदान करेंगे और दूसरों को भी बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-माया त्रिपाठी।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को उनके लोकतांत्रिक अधिकार दिलाकर राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित करना सराहनीय है। जब तक महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग नहीं होगी, सशक्त कैसे बनेंगी।
-अर्चना।

जागरूकता कार्यक्रम में मतदान के लिए जागरूक करने का दिलाया गया संकल्प अमल में लाते हुए घर के सदस्यों को वोट देने के लिए प्रेरित करुंगी। कोशिश करूंगी मम्मी-पापा समेत हर सदस्य मतदान जरूर करे।
-मधु वर्मा।

गांव में लोग मतदान के लिए घर से नहीं निकलते। हमने संकल्प लिया है कि वोट दिलाएंगे तो इसे पूरा करने में कोई कमी नहीं आने देंगे। अपने गांव के हर व्यक्ति को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।
-आरती चौहान।



फोटो-

अपराजिता अभियान: 2...
अन्याय का प्रतिकार करें, कानून की मदद लें

अपराजिता अभियान के तहत बरियारपुर में आयोजित हुआ शिविर
महिलाओं ने जाने कानूनी अधिकार, स्वस्थ्य जीवन शैली के लिए टिप्स
अमर उजाला ब्यूरो
बरियारपुर। महिला दिवस पर शुक्रवार को नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन हुआ। महिला कल्याण विभाग व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार के बारे में जानकारी दी गई। स्वस्थ और खुशहाल जीवन शैली के टिप्स दिए गए। सजग और सतर्क होकर उसके इस्तेमाल खुद को सशक्त बनाने का आह्वान किया गया। इस दौरान 118 महिलाओं ने शपथ पत्र भरा।

मुख्य अतिथि विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिविल जज सूर्यकांतधर दुबे ने कहा कि महिलाएं अत्याचार का प्रतिकार करना सीखें। घर, परिवार या समाज में अगर कोई उनके अधिकारों का हनन करता है तो वह कानूनी कार्रवाई कर सकती हैं। उन्होंने महिला संरक्षण व घरेलू हिंसा अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम, बाल संरक्षण अधिकार अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम के बारे में विस्तार से बताया। सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार ने कहा कि महिलाएं घर की सुख-समृद्धि की आधार हैं। वे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहेंगी, तभी परिवार स्वस्थ रहेगा। किशोरावस्था में होने वाले बदलाव के प्रति सतर्क रहने का आह्वान किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार ने निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग जन पेंशन सहित अन्य योजनाओं के बारे में बताया। संचालन कर रहे जिला बाल संरक्षण अधिकारी जेपी तिवारी ने बाल अधिकारों को विस्तार से बताया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह, दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल, डीसीपीएम डॉ. राजेश कुमार गुप्ता सहित आंगनबाड़ी, एएनएम, आशा व ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed