फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कुंभ के लिए रोडवेज को मिलेंगी और बसें

कुंभ के लिए रोडवेज को मिलेंगी और बसें

Sun, 30 Dec 2018 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
कुंभ के लिए रोडवेज को मिलेंगी और बसें
कुंभ के लिए 55 बसों का होगा संचालन
विज्ञापन

देवरिया के अलावा बरहज, लार, रुद्रपुर प्वाइंट से प्रयागराज के लिए मिलेंगी बसें अमर उजाला ब्यूरो।
देवरिया। प्रयागराज में आयोजित हो रहे कुंभ मेला व स्नान पर्व के लिए रोडवेज प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी है। रविवार को प्रयागराज जाने वाली बसों का ट्रायल भी शुरू कर दिया गया। पहले चरण में इसके लिए डिपो की 10 बसों को इस रूट पर लगाया गया है। मुख्यालय स्तर से अभी और बसें मिलेंगी। साथ ही गोरखपुर रीजन से 55 बसों को शटल सेवा के रुप में संचालित किया जाएगा।

कुंभ के मद्देनजर करीब दो माह तक चलने वाले स्नान पर्वों के लिए जिले स्तर पर बसों के रवानगी स्थल पर निगरानी के लिए भी रोडवेज कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 14 व 15 जनवरी को मकर संक्रांति, 21 जनवरी पौष पूर्णिमा, चार फरवरी मौनी अमावस्या, 10 फरवरी बसंत पंचमी, 19 फरवरी माघी पूर्णिमा एवं चार मार्च महाशिवरात्रि पर्व का स्नान होना है। जिले से भी हजारों श्रद्धालु कुंभ मेला व स्नान पर्व तथा कल्पवास में रहने के लिए जाते हैं। रोडवेज प्रशासन ने भी कुंभ पर प्रयागराज ले जाने और ले आने के लिए अपनी तैैयारियों को अंतिम रुप दे दिया है। जिले के कुल पांच जगहों से भी कुंभ मेला की बसें चलेंगी। इसके लिए देवरिया डिपो से- झूंसी, बरहज-झूंसी, लार-झूंसी, रुद्रपुर-झूंसी, लार-तुर्तीपार-बेल्थरा-झूंसी तक सीधी सेवाएं चलेंगी। कुंभ मेला स्पेशल सेवा लिखे गए स्लोगन के साथ ये बसें प्रयागराज को रवाना होंगी। साथ ही इनके चालक व परिचालक भी वर्दी में रहेंगे। एआएम आरवी विश्वकर्मा ने बताया कि गोरखपुर क्षेत्र से प्रयागराज के लिए 55 बसों को शटल सेवा के रुप में संचालित किया जाएगा। इससे लोगों को जाने और आने में कम समय के साथ ही सहूलियत भी होगी। डिपो को 10 के अलावा अभी और बसें मुुख्यालय स्तर से मिलने की उम्मीद है। बसों के संचालन व यातायात को नियंत्रित करने के लिए मेला अवधि में इलाहाबाद को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों पर अलग-अलग सात चेकपोस्ट पर रोडवेज कर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed