फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सहियांगढ़ के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

सहियांगढ़ के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 28 Sep 2018 10:24 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
सहियांगढ़ के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
अतिक्रमण हटाने में भेदभाव का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

फोटो समाचार
एसडीएम, तहसीलदार के खिलाफ की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
लार। अतिक्रमण हटाने के आरोप में भेदभाव से नाराज साहियागढ़ के ग्रामीणों ने एसडीएम व तहसीलदार के खिलाफ भागलपुर-सहियागढ़ मार्ग पर नारेबाजी कर प्रदर्शन कर किया। ग्रामीणों का आरोप है कि दबंगों द्वारा ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा किए भू-माफिया का अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो ग्रामीण एसडीएम ऑफिस और तहसील का घेराव करेंगे।

लार के सहियागढ़ में बृहस्पतिवार को ग्राम सभा के पोखरी की जमीन पर कब्जा कर अतिक्रमण किए लोगों को प्रशासन ने बेदखल किया। इसमें करीब छह लोगों का अतिक्रमण हटाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने सिर्फ छोटे लोगों का ही अतिक्रमण हटवाया है। ग्राम प्रधान विजय शंकर यादव का आरोप है कि गांव के कुछ दबंग भू-माफिया ग्राम सभा की जमीन पर वर्षों से कब्जा किए हैं। ग्रामसभा की जमीन में पक्का मकान व स्कूल बनवा रखा है। इस बारे में संपूर्ण समाधान दिवस में तीन बार डीएम से मिलकर शिकायत दी गई, मगर कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम व तहसीलदार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रधान विजय शंकर यादव ने कहा कि यदि अतिक्रमण जल्द नहीं हटाए गए तो तहसील का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में जयप्रकाश यादव, कमलेश यादव, जगदीश, आफताब आलम, मृत्युंजय पांडेय, मोहन गुप्ता आदि शामिल रहे। इस बाबत तहसीलदार डॉ. संजीव कुमार राय ने कहा कि न्यायालय के आदेश पर कब्जा हटाया गया है। ग्राम प्रधान स्वयं कब्जा किए थे, उसे हटा दिया गया। इस कारण आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed