{"_id":"5b93ffc9867a557f015d17cb","slug":"81536425929-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टब में डूबने से बच्चे की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टब में डूबने से बच्चे की मौत, कोहराम
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के महुआडीह गांव में टब में डूबने से एक मासूम की मौत हो गई। इससे परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
क्षेत्र के महुआडीह गांव में शनिवार की दोपहर सलीम अंसारी की पत्नी टब में पानी भरकर कपड़ा धो रही थी। उसका 13 माह का बच्चा पतरू पास में ही खेल रहा था। कपड़ा धोने के बाद उसे फैलाने के लिए महिला पतरू को छोड़कर छत पर चली गई। नीचे उतरने के बाद देखा कि पतरू टब में गिरा है। उसका सिर पानी में डूबा था जबकि दोनों पैर बाहर थे। उसे बाहर निकालकर महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए और उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बात की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोग भी पतरू की मौत से काफी दुखी हैं।