{"_id":"5a7c894f4f1c1bb3208b82ae","slug":"81518111055-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़े गए दो नकलची, तीसरे दिन 4523 ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़े गए दो नकलची, तीसरे दिन 4523 ने छोड़ी परीक्षा
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा देते छात्र।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। यूपी बोर्ड परीक्षा में जिला प्रशासन की कड़ाई का हनक दिखने लगा है। परीक्षा के तीसरे दिन पहली पाली में 4523 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में जिले के 256 परीक्षा केंद्रों पर एक भी नकलची नहीं पकड़ा गया। दूसरी पाली में एक केंद्र पर व्यवस्थापक एवं दूसरे पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने दो छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा।
गुरुवार को पहली पाली में हाईस्कूल कृषि विज्ञान प्रश्न पत्र एवं इंटर की हिंदी द्वितीय प्रश्न पत्र का पेपर था। कृषि विषय में पूरे जिले में 140 छात्र पंजीकृत थे। इसमें से 107 ने परीक्षा में भाग लिया। इंटर की हिंदी द्वितीय प्रश्न पत्र में 22714 छात्र पंजीकृत थे। इसमें 18524 उपस्थित तथा 4190 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में सामान्य हिंदी द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा में श्रीअनंत आदर्श इंटर कॉलेज सतरांव में केंद्र व्यवस्थापक ने एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा। जनता उ.मा.वि. बटुलही में स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने एक छात्र को अनुचित सामग्री के साथ पकड़ा। दोनों छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए परीक्षा से रस्टिकेट कर दिया गया।
केंद्रों पर नहीं पहुंचे स्टेटिक मजिस्ट्रेट
बोर्ड परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सुबह की पाली में स्टेटिक मजिस्ट्रेट नहीं पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन ने बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के दौरान हुई बैठक में दावा किया था कि पेपर व उत्तर पुस्तिका सीसीटीवी कैमरा और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में ही खुलेंगे। ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने से परीक्षा का मखौल उड़ रहा है। गुरुवार को बंधुनाथ सिंह इंटर कॉलेज मायापुर इमलिया में स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए भाटपाररानी तहसील के लेखपाल पंकज राय नहीं पहुंचे। किसान इंटर कॉलेज नारायनपुर बंजरिया, जनता इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना में बगैर पुलिस और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के आए बगैर ही परीक्षा हुई।
विज्ञापन
चपरासी और बाबुओं के भरोसे हो रही परीक्षा
बाबा सिद्घनाथ इंटर कॉलेज बढ़या बुजुर्ग के केंद्र व्यवस्थापक रघुवंश मणि त्रिपाठी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है वह रुचि नहीं दिखा रहे हैं। केंद्र पर हाईस्कूल में 303 और इंटर में 100 छात्र परीक्षा दे रहे हैं। मौजूदा व्यवस्था के हिसाब से कम से कम पांच और कक्ष निरीक्षक होने चाहिए। कक्ष निरीक्षकों के लिए कई बार डीआईओएस कार्यालय में अर्जी लगा चुके हैं। लेकिन कई कक्ष निरीक्षक ड्यूटी करने नहीं आ रहे हैं। मजबूरन चपरासी और बाबुओं के भरोसे परीक्षा करानी पड़ रही है।
प्रधानाचार्य ने नकल कराने का आरोप लगाया
आदर्श स्व.जियावन उ.मा.विद्यालय बेलवा बाजार के प्रधानाचार्य ने डीएम एवं डीआईओएस को शिकायती पत्र देकर आदर्श जनता रणजीत सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर नकल कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि इस केंद्र पर ईडेन एकेडमी पोखरभिंडा की 29 छात्राएं और उनके कॉलेज की 115 छात्राएं तथा आरोपी प्रधानाचार्य के केंद्र की 104 छात्राएं परीक्षा दे रही हैं। केंद्र व्यवस्थापक अपनी छात्राओं को अलग कमरों में बैठाकर खुलेआम नकल करा रहे हैं।
पर्यवेक्षक ने डीआईओएस से मांगी सूची
शिक्षा निदेशालय के उपशिक्षा निदेशक संस्कृत एवं बोर्ड परीक्षा के मंडल पर्यवेक्षक बनाए गए कमलेश कुमार ने मंडल के चारों जिलों के डीआईओएस से बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्रों सहित अन्य सूचनाएं मांगी है। उन्होंने कुल विद्यालय, हाईस्कूल व इंटर में विद्यार्थियों संख्या, परीक्षा केंद्र सूची, संवेदनशील, अतिसंवेदनशील केंद्र, संकलन केंद्र, सेक्टर जोनल मजिस्ट्रेट, सचल दल, कंट्रोल रूम, कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति, मूल्यांकन केंद्र की सूची का डाटा बनाकर उपलब्ध कराने को कहा है।
आज इन विषयों की होगी परीक्षा
यूपी बोर्ड परीक्षा में नौ फरवरी, दिन शुक्रवार को हाईस्कूल प्रथम पाली सुबह 7.30 से 10.45 तक अंग्रेजी केवल प्रश्न पत्र एवं इंटर में संगीत गायन, संगीत वादन तथा नृत्यकला द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी। द्वितीय पाली में दिन के 2 से 5.15 बजे तक इंटर का गणित प्रथम प्रश्न पत्र तथा वाणिज्य वर्ग वालों के लिए गणित तथा प्रारंभिक सांख्यिकी प्रथम प्रश्न पत्र विषय की परीक्षा होगी।