फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   खेल में भी किसी से पीछे नहीं दिव्यांग

खेल में भी किसी से पीछे नहीं दिव्यांग

Thu, 21 Dec 2017 11:03 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खेल में भी किसी से पीछे नहीं दिव्यांग
विश्व विकलांग्ता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज में दिब्यांग छात्रो ने निबू चम्मच दौड प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। जिला स्तरीय वातावरण सृजन कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दिव्यांगों ने भाग लिया। हर खेल में उनका जोश देखने लायक था।
विज्ञापन

नीबू चम्मच प्रतियोगिता बालक वर्ग में अभिनंदन प्रथम, रजनीश द्वितीय, पंकज तृतीय, बालिका में अंजलि प्रथम, प्रतिभा द्वितीय और रानी तृतीय स्थान पर रहीं। सामान्य दौड़ प्रतियोगिता में अभय कुमार निषाद प्रथम, धरमेश यादव द्वितीय, सतीश चंद्र तृतीय, बालिका वर्ग में गुड़िया प्रथम, संजू कुशवाहा द्वितीय, प्रिया मणि त्रिपाठी तृतीय स्थान पर रहीं। कुर्सी दौड़ बालिका वर्ग में मनीषा पांडेय प्रथम, नीतिका कुशवाहा द्वितीय, लाडली खातून तृतीय, बालक वर्ग में विवेक चौहान प्रथम, अक्षय कुमार, शीत पासवान तृतीय रहे। साइकिल दौड़ प्रतियोगिता में बीजीएम इंटर कॉलेज भागलपुर के आजाद अंसारी प्रथम, एडी इंटर कॉलेज मालीबारी के अक्षय कुमार पासवान द्वितीय और विवेकानंद इंटर कॉलेज भागलपुर के पंकज कुमार तीसरे स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता बालक वर्ग में सतीश चंद्र भारती प्रथम, सोनू निषाद द्वितीय, रोहित कुमार तृतीय, बालिका वर्ग में प्रतिभा सिंह प्रथम, मनीषा पांडेय द्वितीय और प्रियंका तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विकलांग कल्याण अधिकारी अनूप सिंह ने दीप जलाकर खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत की। जिला विद्यालय निरीक्षक शिवचंद्र राम ने कहा कि दिव्यांगों को हौसलों में कमी नहीं आने देनी चाहिए। हर क्षेत्र में वह कुछ न कुछ नया कर रहे हैं। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि दिव्यांगों को हर चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed