फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पांच सेंटीमीटर खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा

पांच सेंटीमीटर खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा

Thu, 07 Sep 2017 11:12 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
पांच सेंटीमीटर खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा
बरहज। जहाजघाट में बने मीटर गेज पर घाघरा खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जलस्तर में प्रतिदिन 8-10 सेंटीमीटर की कमी नोट की जा रही है। करीब एक माह तक बाढ़ का मंजर होने से बाढ़ पीड़ित आज भी हलकान हैं।
विज्ञापन

करीब एक माह पूर्व घाघरा में दुबारा आए सैलाब से बाढ़ का पानी परसियां-विशुनपुर देवार के 25 टोलों सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों को जद में ले लिया था। जिससे लोगों का जीवन नारकीय हो गया था। बाढ़ को देखते हुए प्रशासन ने 44 नाव लगाने सहित बाढ़ क्षेत्र में 14 सुरक्षा चौकियां एलर्ट कर दिया था। घरों में पानी घुस जाने से लोगों की रसद सामग्री आदि भी बाढ़ की भेंट चढ़ गया। यहां तक कि गोरखपुर के विस्थापित कोलखास गांव के करीब 40 घरों के डूब जाने से लोग रामजानकी मार्ग पर शरण लिए हुए थे। जबकि बाढ़ में हो रही कटान के चपेट में धनया कुंद महाल के तीन घर आ गए थे। करीब एक सप्ताह से बाढ़ का पानी हटने के बाद भी लोगों के घरों में नमी बरकरार है। जिससे उठ रही दुर्गंध और होने वाली बीमारियों से लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed