{"_id":"59aae8cb4f1c1b4d738b4db0","slug":"81504372939-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच करने गए युवक पर गिरा हाईटेंशन तार, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौच करने गए युवक पर गिरा हाईटेंशन तार, हालत गंभीर
Updated Sat, 02 Sep 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटनी। शौच करने के दौरान युवक पर हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। झुलसे युवक को लोग सीएचसी ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। हालत नाजुक बताई जा रही है।
स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को खुले में शौच नहीं करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। शौचालय निर्माण के लिए सहयोग धनराशि भी उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन लोग आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। भटनी थाना के छपिया जगदेव निवासी शैलेंद्र प्रसाद का बेटा मतींद्र प्रसाद शनिवार की सुबह गांव के बाहर रेलवे लाइन पर शौच के लिए गया था। इस दौरान अचानक ऊपर से गुजरा हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद आस-पास के गांववाले पहुंच गए और उसे अस्पताल पहुंचाया। बेहोशी की हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। युवक को डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। आरपीएफ भी कई बार अभियान चलाकर रेलवे लाइन पर शौच करने वालों पर जुर्माना लगा चुकी है।