{"_id":"5988a3b94f1c1bf2488b472d","slug":"81502127033-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई ने रक्षाबंधन पर शौचालय किया गिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई ने रक्षाबंधन पर शौचालय किया गिफ्ट
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भलुअनी (देवरिया)। रक्षाबंधन के त्योहार में बहनें भाई को राखी बांधती हैं और भाई बहनों को उपहार देते हैं, लेकिन देवरिया में एक भाई ने अपनी बहन को ऐसा तोहफा दिया जो दूसरों से काफी हटकर है। बादीपुर गांव के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र से बरवां-बभनी निवासी उसकी मौसेरी बहन तीजा ने बतौर रक्षाबंधन उपहार शौचालय मांगा था। बहन की मांग को पूरा करने के लिए प्रधान ने तीन दिन पहले उसके घर पर शौचालय का निर्माण शुरू कराया। सोमवार को उसके घर पहुंचकर पहले राखी बंधवाई, फिर शौचालय गिफ्ट किया।
बरवां-बभनी निवासी प्रेमशंकर यादव किसान हैं। उनके पांच बेटियां और एक बेटा है। घर की माली हालत ठीक नहीं है। तीसरे नंबर की बेटी तीजा ने मौसेरे भाई धर्मेंद्र यादव से रक्षाबंधन पर शौचालय की मांग की थी। त्योहार करीब आते देख बहन की मांग उसे याद आई और तीजा के घर शौचालय का निर्माण शुरू करा दिया। बहन तीजा ने कहा कि घर पर शौचालय नहीं होने से परिवारवालों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता था। उसने मौसेरे भाई से अपनी पीड़ा बताई, तो वह शौचालय बनवाने के लिए तैयार हो गए। तीन दिन पहले ही शौचालय का निर्माण शुरू हो गया था। रक्षाबंधन के दिन जब भाई राखी बंधाने आए तो शौचालय गिफ्ट में दिया।