{"_id":"598355e34f1c1b0b778b470e","slug":"81501779427-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसाधन के अभाव में लाचार बना बिजली विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसाधन के अभाव में लाचार बना बिजली विभाग
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। रुद्रपुर में फॉल्ट बनाने के लिए उपभोक्ताओं को पोल पर चढ़ने के लिए सीढ़ी और तार का इंतजाम करना पड़ रहा है। बुधवार की रात फॉल्ट बनवाने के लिए खजुहा चौराहे के उपभोक्ताओं को नगर पंचायत कार्यालय से लेकर पॉवर हाउस तक के चक्कर काटने पड़े। इसके बाद रात 12 बजे आपूर्ति चालू हो पाई। बिजली विभाग संसाधनों के अभाव में पंगु बना है।
बुधवार की रात आठ बजे खजुहा चौराहे के करीब तार टूटकर गिर गया। लोगों ने बिजली विभाग के जेई और एसडीओ को फोन लगाया तो मोबाइल का स्वीच ऑफ मिला। गर्मी से परेशान उपभोक्ता फॉल्ट बनवाने के लिए पॉवर हाउस पर गए तो मौजूद लाइनमैन ने संसाधन के अभाव में फॉल्ट बनाने से इनकार कर दिया। लोग लिफ्ट के लिए नगर पंचायत कार्यालय गए। जहां नगर पंचायत कर्मी ने लिफ्ट देने से इनकार कर दिया। दो घंटे तक रात में चक्कर काटने के बाद लोग तीन किलोमीटर दूरी से सीढ़ी लेकर आए। उपभोक्ता बंटी सिंह, राजेश वर्मा, निखिल मौर्य अनिल पटेल, हरिकेश तिवारी आदि ने कहा कि एक साल से बिजली विभाग के पास सीढ़ी और तार नहीं है। ऐसे में लोगों को फॉल्ट होने के बाद आपूर्ति चालू कराने के लिए परेशान होना पड़ रहा। एसडीओ एके पाल ने कहा कि रात में फॉल्ट जोड़ने में दिक्कत हो रही है। विभाग के पास सीढ़ी और पर्याप्त मात्रा में तार नहीं है। समस्या दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।