फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   8 positive found in deoria

13 लोग कोरोना संकमित पाए गए

Thu, 25 Jun 2020 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
8 positive found in deoria
13 लोग कोरोना संकमित पाए गए
विज्ञापन

देवरिया में आठ, कुशीनगर में तीन और महराजगंज में दो की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/कुशीनगर/महराजगंज। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में देवरिया में आठ, कुशीनगर में तीन और महराजगंज में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इससे देवरिया में कुल संक्रमितों की संख्या 201 और कुशीनगर में 108 जबकि महराजगंज में 156 हो गई। उधर, महराजगंज में डीएम व सीएमओ कार्यालय के 41 कर्मचारियों के नमूने लिए गए। देवरिया में 141, कुशीनगर में 59 और महराजगंज में 96 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। देवरिया में एक्टिव केस 58, कुशीनगर में 40 और महराजगंज में 57 हैं। अब तक देवरिया में चार, कुशीनगर में तीन और महराजगंज में तीन की मौत हो चुकी है।
देवरिया में सेंट्रल एकेडमी कोविड-19 अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात बैतालपुर ब्लॉक के स्टाफ नर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोविड-19 अस्पताल में स्टाफ नर्स के साथ ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों और कर्मचारियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। सलेमपुर के परान छपरा का 23 वर्षीय युवक मुजफ्फरनगर शुगर मिल में काम करता है। वह 11 जून को बस से सलेमपुर आया। बस में कंपनी के 31 लोग सवार थे। घर आने के बाद सांस लेने में दिक्कत हुई तो इसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सलेमपुर के अहिरौली लाल गांव निवासी 21 वर्षीय युवक हरियाणा से 21 जून को ट्रेन से देवरिया आया। देवरिया से बस से सलेमपुर पहुंचा। यहां से पैदल घर गया। इसके साथ गांव के अभिराज व आनंद आए हैं। संक्रमित के परिवार में छह लोग हैं। देसही देवरिया का 26 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमित सैंपलिंग करने के बाद अपने घर पर रह रहे थे। देवरिया सदर ब्लॉक के नगउर गांव निवासी 38 वर्षीय युवक ओमान से 20 जून को लखनऊ आया। लखनऊ से बस से देवरिया आया। जांच में इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भाटपाररानी के बेलपार पंडित गांव निवासी 45 वर्षीय शख्स की भाटपाररानी कस्बे में दुकान है। इसकीदुकान पर कोठीलवा गांव के संक्रमित युवक ने सामान खरीदा था। जांच में दुकानदार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पथरदेवा ब्लॉक के घुडीकुंड गांव निवासी 31 वर्षीय युवक 17 जून को हरियाणा के गुरुग्राम से ट्रेन से लखनऊ आया। लखनऊ से बस से देवरिया आया। देवरिया से बाइक से घर गया। जांच में इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रुद्रपुर के सेमरौना गांव का रहने वाला 25 वर्षीय युवक मुंबई से 17 जून को बस से आया। जांच में इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

पडरौना कार्यालय के अनुसार सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि जो तीन नए पॉजिटिव मिले हैं, उनमें मोतीचक ब्लॉक के सोनबरसा और कसया ब्लॉक के सिरसिया खोहिया गांव के एक-एक मरीज हैं। जिले के ही रहने वाले तीसरे मरीज ने ग्रेटर नोएडा में सैंपलिंग कराई थी, उसकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। उसका इलाज ग्रेटर नोएडा में ही चल रहा है। सीएमओ ने बताया कि अब तक जिले में 4637 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल की कोरोना जांच कराई गई है, जिसमें 3992 के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 437 की रिपोर्ट आनी बाकी है। बृहस्पतिवार को 159 नए संदिग्ध व्यक्तियों का सैंपल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज कार्यालय के अनुसार जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को मिले दो मरीजों में एक लक्ष्मीपुर और दूसरा संडा खुर्द का रहने वाला है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय में पहुंचकर वहां मौजूद कुल 11 कर्मियों के नमूने लिए। इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में मौजूद लगभग 30 कर्मियों व वाहन चालकों के नमूने एकत्र किए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। नमूने एकत्र करने गई टीम में सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह, बीपीएम सूर्यप्रताप सिंह, फार्मासिस्ट नीतेश, एलटी अरुण शुक्ला, स्टाफ नर्स अनुराधा मौजूद रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि जांच की गति तेज करने के उद्देश्य से अधिक से अधिक नमूने लिए जा रहे हैं।

होम क्वारंटीन में भेजे गए 111 प्रवासी
फरेंदा। देश के विभिन्न राज्यों व प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले प्रवासी मजदूरों को जांच के बाद उन्हें होम क्वारंटीन कराने की प्रक्रिया जारी है। बृहस्पतिवार को भी जिले में आने वाले 111 प्रवासियों को जांच के उपरांत होम क्वारंटीन के लिए भेजा गया। एसडीएम राजेश जायसवाल व सीओ अशोक कुमार मिश्रा की देखरेख में सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज में बने आश्रय केंद्र में आ रहे मजदूरों की जांच जारी है। बृहस्पतिवार को 111 प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सीएचसी बनकटी अधीक्षक डॉ. हीरालाल ने 35 प्रवासी मजदूरों के नमूनों को जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed