Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   78 couples took the seven vows... four couples got married.

Deoria News: 78 जोड़ों ने लिए सात फेरे... चार जोड़ों का हुआ निकाह

Wed, 25 Feb 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 25 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
78 couples took the seven vows... four couples got married.
सामूहिक विवाह में जोड़े।
रुद्रपुर। विकास खंड कार्यालय के परिसर में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 78 जोड़ों ने वैदिक रीति रिवाज से अग्नि के सामने सात फेरे लिए। वहीं चार मुस्लिम जोड़ों का भी इसी परिसर में निकाह हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक जयप्रकाश निषाद ने कन्याओं का पूजन कर उनके माथ ढकने की रस्म निभाई। गायत्री परिवार के आचार्य कमलेश पांडेय और आचार्य बाबू सिंह ने सभी जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चार कर विवाह संपन्न कराया। अतिथियों ने विवाह संपन्न होने के बाद नव दंपती को आशीर्वाद दिया। विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समाज में व्याप्त दहेज प्रथा की कुरीति को रोकने का कारगर हथियार साबित हो रहा है। नारी संरक्षण और उनके उत्थान के लिए बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, जननी सुरक्षा, सामूहिक विवाह, कन्या विद्या धन आदि तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने सभी नव दंपतियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

वैवाहिक समारोह में लोक गायक राम प्रताप चौहान ने मंगल गीत प्रस्तुत कर नव दंपतियों के विवाह समारोह को यादगार बना दिया। इस अवसर पर एसडीएम न्यायिक नम्रता सिंह, तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय, उपयुक्त मनरेगा आलोक पांडेय, ब्लॉक प्रमुख उषा पासवान, बीडीओ एजाज अहमद, राजकुमार गुप्ता, संगम धर दुबे आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ पंकज शुक्ल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed