फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   72,000 siphoned from account after obtaining OTP

Deoria News: ओटीपी पूछकर खाते से उड़ाए 72 हजार

Thu, 22 Oct 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
72,000 siphoned from account after obtaining OTP
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के देवकली गांव निवासी एक युवक के बैंक खाते से जालसाज ने 72 हजार रुपये उड़ा लिए। आरोप है कि खाते में एक सर्विस एक्टिवेट होने और इससे रुपये कटने की बात कहकर जालसाज ने उससे ओटीपी पूछी थी। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद थाने पहुंचकर पुलिस को भी शिकायती पत्र दिया। देवकली गांव निवासी राहुल कुशवाहा गाजियाबाद में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसका कहना है कि गाजियाबाद स्थित एक्सिस बैंक में उसका सैलरी अकाउंट है। जालसाज ने फोन कर खाते में किसी सर्विस के एक्टिवेट होने और इससे रुपये कटने की बात कही। इसके बाद ओटीपी पूछकर खाते से 72 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बीबी राजभर ने बताया कि राहुल ने साइबर हेल्पलाइन और साइबर सेल में शिकायत की है। शिकायती पत्र मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed