फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   नोटबंदी पर फिल्म बनवाए सरकार: हार्दिक

नोटबंदी पर फिल्म बनवाए सरकार: हार्दिक

Sat, 29 Dec 2018 10:35 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Sat, 29 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
नोटबंदी पर फिल्म बनवाए सरकार: हार्दिक
प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कटीयार और हार्दिक पटेल ने संयुक्तरूप से प्रेसवार्ता की। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। किसान क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेेश की भाजपा सरकार जनादेश पर खरी नहीं उतर रही। यूपी की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। बुलंदशहर, आगरा और उन्नाव की घटनाएं इसका प्रमाण है। उन्होंने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर आधारित फिल्म बनाने की आलोचना करते हुए केंद्र सरकार से नोटबंदी पर भी फिल्म बनवाने की बात कही। भाजपा पर यूज एंड थ्रो की राजनीति का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

कुशीनगर से आजमगढ़ जाते समय कुछ देर के लिए कसया रोड स्थित परमेश्वर पटेल के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार चार साल से देश को गुमराह कर रही है। जिस कालाधन को उजागर करने के लिए नोटबंदी लागू की गई वह कालाधन को सफेद करने का जरिया बन गया। बड़े लोगों के नोट बदलते गए। गरीबों के घर चूल्हे ठंडे होने लगे। उन्होंने कहा कि किसान पंचायत के माध्यम से रैलियां कर यूपी के किसानों की दशा जानने निकला हूं। किसानों की परेशानी समझने का प्रयास कर रहा हूं। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू न कर भाजपा सरकार ने किसानों के साथ छल किया है। अनुप्रिया पटेल से भाजपा की बढ़ती दूरी पर टिप्पणी करते हुए हार्दिक ने कहा कि भाजपा यूज एंड थ्रो की राजनीति करती है। चंद्रबाबू नायडू, उपेंद्र कुशवाहा भी इसके प्रमाण है। भाजपा का सहयोगियों के प्रति व्यवहार अच्छा नहीं है। एक सवाल के जवाब में कहा कि जब जातियों के लिए सही नीतियां नहीं बनेंगी, जातिगत राजनीति खत्म नहीं होगी। प्रदेश अध्यक्ष राजबहादुर सिंह ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के छात्रों के साथ स्कॉलरशिप व नौकरी देने में भेदभाव किया जा रहा है। इस दौरान परमेश्वर पटेल, रामअवध पटेल, अखिलेंद्र शाही, विजय पटेल, उपेंद्र शाही, अभिनव पटेल, सात्विक पटेल, मनोज सिंह, सत्येंद्र पटेल, सचिन पटेल, विजय विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed