{"_id":"5bc8be9abdec22695035fdcd","slug":"71539882650-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरमन की %काशी’ में दिखेंगे देवरिया के पारितोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरमन की %काशी’ में दिखेंगे देवरिया के पारितोष
Updated Thu, 18 Oct 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘काशी’ में दिखेंगे देवरिया के पारितोष
26 अक्तूबर को रिलीज हो रही फिल्म में निभा रहे अहम भूमिका
छोटे पर्दे पर धूम मचाने के बाद बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रहे पारितोष
मनीष जायसवाल
देवरिया। जिस सिनेमाघर में वह लोगों से छिपकर फिल्में देखने जाता था, अब उसकी खुद की फिल्म उसी सिनेमाघर में रिलीज होने जा रही है। किसी भी कलाकार के लिए यह बड़ी उपलब्धि है और जब कलाकार देवरिया जैसे छोटे शहर का हो तो फिर यह सपना सच होने जैसा है। जी हां, देवरिया का एक युवक बालीवुड में नाम रोशन करने जा रहा है। नाम है पारितोष त्रिपाठी। टीवी की दुनिया में उन्हें लोग ‘टीआरपी मामा’ के रूप में पहचानते हैं। इसके अलावा कई सीरियलों में भी काम किए हैं।
30 वर्षीय पारितोष जिले की सीमा से लगे कटयां बाजार (बिहार) स्थित पटखौली बेलवां के मूल निवासी हैं, मगर जन्म और पढ़ाई देवरिया में ही हुई है। लंबे समय से वह मुंबई में रह रहे हैं। उनकी पहली फिल्म ‘काशी इन द सर्च ऑफ गंगा’ 26 अक्तूबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में पारितोष रंगीला का किरदार निभा रहे हैं, जो अभिनेता सरमन जोशी का दोस्त है। यू-ट्यूब पर जारी ट्रेलर के एक दृश्य में भी वह कोर्ट में गवाही देते दिख रहे हैं। छोटे पर्दे पर कई रियालिटी शो कर चुके पारितोष अपनी पहली फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। खुशी इस बात को लेकर भी है कि पहली फिल्म उनके अपने शहर में भी रिलीज हो रही है। शुरुआती पढ़ाई के साथ गोरखपुर-देवरिया में काफी दिनों तक पारितोष ने वियान ग्रुप के साथ थिएटर भी किया। पारितोष का कहना है कि शुरू से ही एक्टर बनने का सपना रहा। पढ़ाई के दिनों में घर से भागकर, छिपकर फिल्म देखने जाता था। इंटरवल में खुद एक्टर बनने का सपना देखता था। सफलता के पीछे पीछे मां-पापा के आशीर्वाद और प्रोत्साहन के साथ दर्शकों के प्यार का बड़ा योगदान है।