{"_id":"5bbf8153bdec224fdb224d89","slug":"71539277139-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयप्रकाश के आदर्शों पर चले समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयप्रकाश के आदर्शों पर चले समाज
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
9ऋ
जयप्रकाश के आदर्शों पर चले समाज
लोकनायक को जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किया
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। संपूर्ण क्रांति के नायक जयप्रकाश नारायण की जयंती गुरुवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। विभिन्न संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए व्यक्तित्व-कृतित्व पर चर्चा की। उनके आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया। लोकतंत्र रक्षक सेनानी संगठन ने कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बृजराज रावत कहा कि जयप्रकाश नारायण व उनकी पत्नी प्रभावती ने आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि जयप्रकाश ने अपने जीवन को उच्च आदर्श मापदंड के अनुरूप किया। पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया था। हमें उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। उपाध्यक्ष रामअवध यादव ने कहा कि 72 वर्ष की उम्र में राजनीतिक दलों को राष्ट्रहित में एकजुट कर केंद्र में पहली गैर कांग्रेसी सरकार की स्थापना कराने का श्रेय जयप्रकाश नारायण को है। जिलाध्यक्ष रमजान अली ने कहा कि जयप्रकाश की एक आवाज पर देश के लाखों युवा आंदोलन में कूद पड़े थे और तत्कालीन हुकूमत के उत्पीड़न को खत्म किया। कार्यक्रम में प्रभुनाथ राय, ओमप्रकाश यादव, चंद्रिका बरनवाल, धर्मदेव विश्वकर्मा, ऋषिकेश तिवारी, गुलाब सिंह, रंगलाल, महादेव प्रसाद, लाला प्रसाद, लक्ष्मी, सुगामी देवी, रामचंद्र पटेल, रघुनाथ, परमानंद यादव, राममूरत, रामचीज, रामजी तिवारी, विजय शंकर आदि मौजूद रहे। उधर, डॉ. राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज चितामनचक में आयोजित जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपा नेता व्यास यादव ने कहा कि स्व. जयप्रकाश नारायण महान समाजवादी, चिंतक, समाज सुधारक थेे। आपातकाल का डटकर सामना करते हुए उन्होंने विपक्ष को एकजुट बनाया और सरकार को उखाड़ फेंकने में अहम भूमिका निभाई। उनके आंदोलनों व संघर्षों से सीख लेने की जरूरत है। इस मौके पर परसन यादव, मो. खालिद, गौरव मिश्र, इम्तियाज, अशोक सिंह, रमेश गौड़, अताउल्लाह अंसारी, संजय शर्मा, सत्यप्रकाश मिश्र, नरसिंह कुशवाहा, पुष्पा शर्मा, अंजू शर्मा, श्वेता त्रिपाठी, सुमन आदि मौजूद रहीं।