{"_id":"5b93ffb2867a5501363bcaf2","slug":"71536425906-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथियों संग नहाने गया छात्र डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथियों संग नहाने गया छात्र डूबा, मौत
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सदर कोतवाली के अगस्तपार गांव का है मामला
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। साथियों संग गांव के पोखरे में नहाने गया एक छात्र डूब गया। मामला सदर कोतवाली के अगस्तपार गांव का है। काफी खोजबीन के बाद उसे बरामद किया गया। परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारवालों में कोहराम मच गया।
सदर कोतवाली के अगस्तपार गांव निवासी चुन्नू का 12 वर्षीय बेटा लक्की चौथी कक्षा का छात्र था। शनिवार की दोपहर बाद वह गांव के रहने वाले अविनाश, लल्लू, प्रिंस, अमरजी और सत्यप्रकाश के साथ गांव के पोखरे में नहाने गया था। नहाने के दौरान गहने पानी में जाने से वह डूब गया। साथ के बच्चों के शोर मचाने पर गांव के लोग जुटे और लक्की को खोजने लगे। दो घंटे की खोजबीन के बाद वह मिला। परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।