फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ‘सत्य पथ पर चलने का संकल्प है शपथ’

‘सत्य पथ पर चलने का संकल्प है शपथ’

Wed, 23 May 2018 10:57 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
‘सत्य पथ पर चलने का संकल्प है शपथ’
रस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियो ने शपथ ग्रहण किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। जिला बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन दीवानी न्यायालय सभागार में किया गया। जिला जज राधेश्याम यादव ने सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सिंहासन गिरी को निवर्तमान अध्यक्ष विद्यासागर मिश्र ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

जिला जज ने कहा कि अधिवक्ता लोकतंत्र का सजग प्रहरी है और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करता है। लक्ष्मण रेखा की मर्यादा बार और बेंच को रखना होगा। वादकारियों को न्याय दिलाने ही वकीलों का धर्म है। इसको लेकर वकील सजग रहे। किसी भी प्रकार की कोई परेशानी आए तो बार और बेंच को आपस में सहयोग कर निदान निकालें। अपर जिला जज टीपी तिवारी ने कहा कि सत्य पथ पर चलने का संकल्प है शपथ। जरूरतमंदों को न्याय दिलाने में बार सहयोग करें। अध्यक्ष सिंहासन गिरी ने कहा कि सबका सहयोग अपेक्षित है। बार बेंच के साथ वादकारियों को न्याय दिलाना प्राथमिकता में रहेगा। संगठन की गरिमा को बरकरार रखने में कोई कसर नहीं छोडूंगा। वकील पीड़ितों की आवाज बनते है और उन्हें न्याय भी दिलाते हैं। अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरपी कुशवाहा, मंत्री प्रेमनरायण मणि, उपाध्यक्ष अजय उपाध्याय, वरुण बघेल, कोषाध्यक्ष कुंदन किशोर श्रीवास्तव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पांडेय, संयुक्त सचिव त्रिपुरेश चंद्र शर्मा, मनोज यादव, संदीप पांडेय और समस्त कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान अपर जिला जज बुद्धिराम, पीके शर्मा, धरनी धरन ओझा, एडीएम वित्त एवं राजस्व सीताराम गुप्ता, आनंद प्रिय गौतम, भूपेंद्र कुमार, वकील रामजी चौहान, अभयकांत पांडेय, सुशील सिन्हा, हरिंद्र प्रताप श्रीवास्तव, भोलानाथ कुशवाहा, प्रभाकर राम त्रिपाठी, मनोज मिश्रा, अरविंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed