फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बाइक और बोलेरो में भिड़ंत, दो लोग घायल

बाइक और बोलेरो में भिड़ंत, दो लोग घायल

Sat, 14 Oct 2017 10:27 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
बाइक और बोलेरो में भिड़ंत, दो लोग घायल
रामपुर कारखाना। देवरिया-कसया मार्ग पर पुरुषोत्तमपुर के पास शनिवार की शाम बाइक पर सवार दो युवक देवरिया की तरफ से आ रही बोलेरो से जा भिड़े। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास लोगों ने बोलेरो चालक तथा उसमें बैठे एक व्यक्ति को पकड़कर धुनाई कर दी। आधे घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची। बाद में आसपास के लोगों ने मामला शांत कराकर दोनों युवकों को जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

बैकुंठपुर निवासी मनीष चौहान व काजू चौहान बाइक पर सवार होकर देवरिया जा रहे थे। देवरिया-कसया मार्ग पर श्रीराम पौधशाला के पास पहुंचे थे। इस बीच देवरिया की तरफ से आ रही बोलेरो से टकरा गए। बाइक बोलेरो में फंस गई। यह देख मौके पर आसपास के लोग पहुंच गए। लोग पुलिस को सूचना देते रहे, लेकिन आधे घंटे तक मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। काफी देर बाद पहुंची पुलिस ने यातायात को बहाल कराया।
विज्ञापन


खेत से लौट रहे युवक की पिटाई
रामपुर कारखाना। परसौना गांव में खेत से घर आ रहे युवक को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। पीड़ित युवक की तहरीर पर चार नामजद सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। परसोना निवासी शत्रुघ्न दुबे खेत गए थे। शुक्रवार की देर शाम घर लौट रहे थे। घर से पहले कुछ दूरी पर घात लगाए बैठे लोगों ने उन्हें घेर लिया तथा मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed