{"_id":"59e0ef914f1c1bf4688b598a","slug":"71507913617-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से गायब युवक का का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से गायब युवक का का शव मिला
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मेहड़ा पुरवां गांव का एक युवक चार दिन पहले गायब हो गया था। शुक्रवार को उसका शव घर से कुछ दूरी पर मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस मौत के कारणों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
मेहड़ा पुरवां गांव के जवाहिर के चार बेटों में मुन्ना बड़ा बेटा था। वह मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाता था। उसको कोई औलाद नहीं है। 10 अक्टूबर को वह घर से गया और लौट कर नहीं आया। परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन जब पता नहीं चला तो कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस भी इस मामले को अन्य मामलों की तरह ही हल्के में ले रही थी। शुक्रवार की सुबह मेहड़ा पुरवां में कुर्ना नाले के किनारे युवक का शव देखकर लोगों ने शोर मचाया। गांव के लोग जुटे और शव की पहचान मुन्ना के रूप में की। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव का कहना है कि गायब युवक का शव मिला है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांचकर हत्या के कारणों का पता लगाया जाएगा।