{"_id":"59dd04614f1c1b72548b69e6","slug":"71507656801-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर रविवार को एसपी सुलझाएंगे पारिवारिक विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर रविवार को एसपी सुलझाएंगे पारिवारिक विवाद
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। पुलिस तक पहुंचने वाले पारिवारिक झगड़े अब थानों की बजाय एसी कक्ष में खुशनुमा माहौल में बैठकर सुलझाए जाएंगे। एसपी ने इसके लिए पहल की है। पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में हर रविवार सुबह 10 से शाम चार बजे तक पारिवारिक झगड़े सुलझाने का कार्य किया जाएगा। यदि बात नहीं बनी तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, सास-ससुर, पति, जेठ-जेठानी, ननद, देवर आदि से पीड़ित महिलाएं महिला थाने से लेकर एसपी कार्यालय तक जाने के बाद भी न्याय नहीं मिल पाता है। परिवार में विघटन की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों को होती है। इसको देखते हुए एसपी राकेश शंकर ने नई पहल की है। उन्होंने तय किया है कि जिलेभर के ऐसे मामलों को एक जगह देख जाएगा। इसके लिए पुलिस लाइंस स्थित मनोरंजन कक्ष को चुना गया है। यहां बुलाकर एससी कक्ष में दोनों पक्षों को समझाया जाएगा। दोनों पक्षों को सोचने और समझने के लिए वक्त भी दिया जाएगा। यदि इसके बाद भी बात नहीं बनी तो मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी का मानना है कि सही पहल नहीं होने से समस्या पैदा हो रही है। यदि समय रहते मामला बन जाता है तो परिवार विघटन से बच जाएंगे।
दरोगा और सिपाहियों की रहेगी ड्यूटी
देवरिया। पारिवारिक विवाद से संबंधी सभी मामलों की सुनवाई के लिए रविवार को पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में बुलाया जाएगा। यहां दरोगा और सिपाहियों की लगने वाली ड्यूटी में महिला भी शामिल रहेंगी। दोनों पक्षों की काउंसिलिंग की जाएगी। उनको सही राय देकर एक साथ भेजा जाएगा। एसपी राकेश शंकर का कहना है कि इससे दोनों पक्षों का लाभ होगा।